Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 21, 2026

उत्तराखंड में अघोषित बिजली कटौती से उद्मी परेशान, ऊर्जा निगम के अधिकारियों से मिले, कटौती न करने का किया आग्रह

उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड पावर कॉरर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों से ऊर्जा भवन देहरादून में मिला। उत्तराखंड में उद्योगों में की जा रही अघोषित विद्युत कटौती पर चिंता जताते हुए उद्यमियों ने अघोषित विद्युत कटौती को अविलंब बंद करने की मांग की।

उत्तराखंड में में बिजली कटौती से जहां आम नागरिक परेशान हैं, वहीं इसका असर उद्योगों पर भी पड़ रहा है। अब गर्मी बढ़ने लगी तो बिजली की कटौती और ज्यादा होने लगी है। पूरी सर्दी में भी दून सहित प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बिजली की कटौती होती रही। इसके पीछे ऊर्जा निगम के पास कोई ठोस तर्क तक नहीं है। अब औद्योगिक आस्थानों में भी बिजली कटौती होने के कारण उद्यमी परेशान हो उठे हैं।
आज उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड पावर कॉरर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों से ऊर्जा भवन देहरादून में मिला। उत्तराखंड में उद्योगों में की जा रही अघोषित विद्युत कटौती पर चिंता जताते हुए उद्यमियों ने अघोषित विद्युत कटौती को अविलंब बंद करने की मांग की। साथ ही बिजली के कट से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया।
इस पर पावर कॉरर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भविष्य में अघोषित विद्युत कटौती नहीं करने की बात कही। साथ ही सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में 220 KVA का विद्युत सब स्टेशन शीघ्र स्थापित करने की बात भी कही। बैठक में विद्युत विभाग की ओर से निदेशक परिचालनएम एल प्रसाद, अधीक्षक अभियंता एन एस बिष्ट व गौरव शर्मा रहे। उद्योगों की ओर से SMAU के अध्यक्ष व उद्योगपति हरेन्द्र गर्ग व ( FIAU ) Food Industries Association of Uttarakhand की ओर से प्रदेश समन्वयक व उद्योगपति अनिल मारवाह व सह समन्वयक व उद्योगपति पवन अग्रवाल व हरिद्वार सिडकुल तथा भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र से उद्योगपतियों में आर के त्यागी, आर के सुनेजा, श्री लोकेश लोहिया, सुयेश वालिया व हेमंत शामिल रहे।