Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने बच्चीराम कौंसवाल को किया याद

विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत नेता एवं पत्रकार बच्चीराम कौंसवाल को याद किया।

विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत नेता एवं पत्रकार बच्चीराम कौंसवाल को याद किया। कौंसवाल सीपीएम से जुड़े थे। वे कई जनआंदोलनों में शामिल रहे। पिछले महीने उनका निधन हो गया था।
जन संवाद समिति मे बैनर तले आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बच्चीराम कौंसवाल बेशक एक राजनीतिक दल से जुड़े हुए थे, लेकिन उनका वैचारिक और सामाजिक फलक बहुत बड़ा था। उनके चाहने वालों में लगभग सभी पार्टियों के नेता शामिल थे और सभी पार्टियों में उन्हें सम्मान की नजरों से देखा जाता था।
बच्चीराम कौंसवाल को एक शिक्षक, एक पत्रकार, एक एक्टिविस्ट और पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में याद करते हुए सामाजिक और नागरिक आंदोलनों में उनकी भूमिका को याद किया गया। वक्ताओं का कहना था कि वे हर जन आंदोलन में साथ रहे। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में वे पार्टी लाइन से अलग होकर भी शामिल हुए। शिक्षकों को उनके अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने शिक्षक की नौकरी छोड़ दी थी। पौड़ी में पत्रकार उमेश डोभाल के हत्यारों को सलाखों के पीछे पहुंचाने तक वह लगातार संघर्ष के अगुवाई करते रहे। परिवार की जिम्मेदारियों के बावजूद वे लगातार आम लोगों के हित में आवाज उठाने में अगली पंक्ति में रहे।
वक्ताओं का कहना था कि कौंसवाल के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उनके सहयोगी रहे लोगों को उन पर संस्मरण लिखकर और उनके विभिन्न कार्यों पर लेख आदि लिखकर उनका डॉक्यूमेंटेशन किया जाना चाहिए। देहदान की उनकी इच्छा कुछ कारणों से पूरी नहीं हो पाई, लेकिन इस काम को भी आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर मौजूद लोगों में कांग्रेस के सुरेन्द्र अग्रवाल, सीपीआई के समर भंडारी, सीपीएम के गंगाधर नौटियाल, सुरेन्द्र सिंह सजवाण, सीपीआई एमएल के इंद्रेश मैखुरी, उक्रांद के ओमी उनियाल, सुनील ध्यानी, जनवादी महिला मंच की इंदु नौडियाल, नूरेसा अंसारी, चंदा ममगाईं, उमा नौटियाल, महिला मंच की कमला पंत व निर्मला बिष्ट, चेतना आंदोलन के शंकर गोपाल, भारत ज्ञान विज्ञान समिति की उमा भट्ट, सोबन सिंह रावत, विजय भट्ट, कमलेश खंतवाल, अखिल भारतीय किसान सभा के जाहिद अंजुम, नौजवान भारत सभा से गीतिका श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट, अंबुज शर्मा, आशीष उनियाल, साहित्यकार जितेन्द्र भारती, वेदिका वेद, कृष्णा खुराना, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच से प्रदीप कुकरेती, राम लाल खंडूरी, मोहन सिंह रावत, सुरेश सिंह नेगी, विजय प्रताप मल्ला, शीशराम कौंसवाल, कॉमरेड कौंसवाल के पुत्र मदन मोहन कौंसवाल, पुत्रवधू शोभा कौंसवाल, पोता अमन कौंसवाल, बेटी ममता कोठियाल सहित अनेक लोग शामिल थे। इस मौके पर जन संवाद समिति के सचिव सतीश धौलाखंडी और त्रिलोचन भट्ट ने जनगीत गाये। संचालन गीता गैरोला और वेदिका वेद ने किया।