Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

जयंती पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री स्व. इंदिरा हृदयेश को किया याद, दी गई श्रद्धांजलि

कांग्रेस की पूर्व वरिष्ठ नेत्री स्व इन्दिरा हृदयेश की जयन्ती के अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं ने उनका स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्वासुमन अर्पित किए।

कांग्रेस की पूर्व वरिष्ठ नेत्री स्व इन्दिरा हृदयेश की जयन्ती के अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं ने उनका स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्वासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओें ने कहा कि स्व इन्दिरा जी का व्यक्तित्व हिमालय जैसा विराट था और उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नही किया। उन्होंने कहा कि स्व इन्दिरा जी ने कभी भी कठिनाईयों एवं मुसीबतों के आगे अपना सिर नही झुकाया।
वक्ताओं का कहना था कि उनका संसदीय अनुभव काफी लम्बा रहा है। जब वह सदन में बोलती थी तो चाहे सरकार के मंत्री विधायक हों, या विरोधी दल के विधायक हों, उनके वक्तव्य को गौर से सुनते थे। उन्होंने कहा कि उनकी सोच विकासपरक थी। इस असवर पर मीडिया प्रभारी राजीव महर्षी ने कहा कि वह अविभाजित उत्तर प्रदेष की विधान परिषद सदस्य रहीं इंदिरा अनेक बार उत्तराखंड सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहीं। उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो के लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा।
श्रद्वासुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश संगठन महामंत्री मथुरादत्त जोशी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, महामंत्री राजेन्द्र शाह, गढ़वाल मंडल प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा ,डॉ. प्रतिमा सिंह, संजय कनौजिया, शीशपाल सिंह बिष्ट, विजय सिंह गुसांई, मदन मोहन कोहली आदि उपस्थित रहे।