पंजाब में एतिहासिक जीत पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई, उत्तराखंड में हार पर नहीं बोला एक शब्द
उत्तराखंड में पहली बार आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा, लेकिन इसमें फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली। इस बार पर आप कार्यकर्ताओं ने एक शब्द तक नहीं बोला। हां, इतना जरूर है कि पंजाब में पार्टी की जीत पर जश्न जरूर मनाया गया।
उत्तराखंड में पहली बार आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा, लेकिन इसमें फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली। इस बार पर आप कार्यकर्ताओं ने एक शब्द तक नहीं बोला। हां, इतना जरूर है कि पंजाब में पार्टी की जीत पर जश्न जरूर मनाया गया। विधानसभा चुनावों में पंजाब में मिली अप्रत्याशित जीत पर आज आप पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आप कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाते हुए मिठाईयां बांटी और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर आप प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग ने कहा कि पंजाब में एक्जिट पोल से भी अधिक बहुमत का मिलना और आप पार्टी पर पंजाब की जनता का पूर्ण भरोसा जताना यह बताता है कि अब पंजाब की जनता विकास चाहती है। वहां की जनता को अकाली दल और कांग्रेस ने छलने का काम किया और पंजाब हाशिए पर चला गया।उन्होंने कहा कि आप पार्टी को बहुमत से अधिक जनादेश देकर पंजाब की जनता ने बदलाव की तरफ जो इशारा किया है, उससे आप पार्टी की पंजाब के प्रति और अधिक जिम्मेदारी बढ गई है। आप के शीर्ष नेतृत्व ने जो भी वादे पंजाब की जनता से किए हैं वो सभी वादे हर हाल में दिल्ली की तरह पूरे किए जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में पूर्व सरकारों ने शिक्षा, स्वास्थय, रोजगार, पलायन के लिए कोई ठोस नीतियां नहीं बनाई। इस कारण पंजाब के लोगों को अन्य राज्यों में जाने को मजबूर होना पडता था। अब आप पार्टी पंजाब में पूर्ण बहुमत से आ चुकी है और अपने इस कार्यकाल में आप पार्टी दिल्ली की तरह पंजाब की दशा और दिशा बदलने का काम करेगी। उन्होंने इसके लिए पंजाब की आम जनता और कार्यकर्ताओं का आभार भी प्रकट किया।



