उत्तराखंड में कम हुए कोरोना के नए संक्रमित, एक मरीज की मौत, नए संक्रमितों की तुलना में रिकवरी कम
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। नए संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर से बड़ी राहत दर्ज की गई। रविवार 27 फरवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 66 नए संक्रमित मिले। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई। एक दिन पहले शनिवार 26 फरवरी को कोरोना के 96 नए संक्रमित मिले थे और किसी की मौत नहीं हुई ती। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार को 389 केंद्रों में 4044 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। ये संख्या बेहद कम है।उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.02.27 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7680 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 91289 हो गई है। इनमें से 86857 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 25 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 982 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7680 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 262 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.29 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.15 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



