Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 5, 2026

भारत में होगा आइपीएल 2022 , खिलाड़ियों की नीलामी अगले माह, दर्शकों को नहीं होगी अनुमति

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआइ) ने अब साफ कर दिया है कि 2022 इंडियन प्रीमियर लीग अब मार्च के महीने में शुरू होगी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआइ) ने अब साफ कर दिया है कि 2022 इंडियन प्रीमियर लीग अब मार्च के महीने में शुरू होगी। पहले इसे लेकर दो दो तारीखों पर विचार चल रहा था।। जिसमें बोर्ड के कुछ अधिकारी और कुछ फ्रेंचाइजी मालिक लीग 27 मार्च से शुरू करना चाहते थे, तो वहीं कुछ अन्य प्रभावशाली लोग चाहते थे कि यह बड़ी स्पर्धा दो अप्रैल से शुरू हो, जो लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुरूप है। बहरहाल, अब बोर्ड सचिव जय साह ने साफ कर दिया है कि संस्करण मार्च के महीने में शुरू होगा। वहीं, आईपीएल की मेगा नीलामी भी अगले महीने की 12 और 13 तारीख को बेंगलुरु में होने जा रही है और बीसीसीआई का पूरा फोकस अब इसी नीलामी पर हो चला है। इस बार आइपीएल बगैर दर्शकों के ही भारत में कराया जाएगा।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ टीम मालिक इसे 27 मार्च को शुरू करने के पक्ष में हैं, लेकिन भारत को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय (टी20) मैच 18 मार्च को लखनऊ में खेलना है और फिर आपको लोढ़ा नियम के अनुसार 14 दिनों के अंतराल की आवश्यकता होती है। यही वजह है कि लीग की शुरुआत दो अप्रैल से हो सकती है। यह भी पता चला है कि लखनऊ और अहमदाबाद की दो नयी टीमों सहित सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिक भारत को 2022 आईपीएल के लिए मेजबान देश के रूप में चाहते हैं, जिसमें मुंबई और पुणे उनके दो पसंदीदा शहर हैं।
उनकी दूसरी पसंद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) है जहां आईपीएल को तीन बार आयोजित किया गया है, जबकि अंतिम विकल्प दक्षिण अफ्रीका है। जहां 2009 में इसे आयोजित किया गया था। संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण अफ्रीका का विकल्प हालांकि तभी सामने आएगा, जब भारत में कोविड-19 की स्थिति बहुत बुरी होगी। इससे पहले इस बात की भी चर्चा थी कि श्रीलंका भी आईपीएल की मेजबानी कर सकता है, लेकिन उसके नाम पर चर्चा तक नहीं की गयी।
इस बार आइपीएल के मुकाबलों को मुंबई में आयोजित किए जाने का विचार है और सारे मैच वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब आफ इंडिया (सीसीआइ) और डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले जाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो फिर पुणे का रुख किया जा सकता है। आइपीएल 2022 के लिए मेगा नीलामी का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में किया जाएगा जिसके लिए कुल 1214 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है। इसमें 896 भारतीय और 318 ओवरसीज खिलाड़ी शामिल हैं। दो दिनों तक चलने वाली इस नीलामी में दस फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीमों के तैयार करने के लिए जमकर बोली लगाती हुई नजर आने वाली है। नीलामी के लिए जिन खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करवाया है उसमें 270 कैप्ड, 903 अनकैप्ड और 41 एसोसिएट खिलाड़ी शामिल हैं।
बीसीसीआइ सचिन जय शाह ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि आइपीएल का 15 वां सीजजन मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा और मई के अंत तक चलेगा। अधिकांश टीम मालिकों ने अपनी इच्छा व्यक्त की कि टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया जाए। बीसीसीआइ हमेशा से 2022 के संस्करण का आयोजन भारत में करने के लिए उत्सुक था जिसमें इस बार दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ दिखाई देंगी। मैं आपको बता सकता हूं कि हम यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि आइपीएल भारत में बना रहे।
आपको बता दें कि इस सीजन में एक बार फिर से 10 टीमें टकराती हुई नजर आएंगी। आइपीएल में 10 साल के बाद एक बार फिर से 10 टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेगी। इससे पहले साल 2011 में भी इस लीग में 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद साल 2012 और 2013 में नौ टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था। फिर साल 2014 से लेकर 2021 तक आठ टीमें इसमें हिस्सा लेती रहीं।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *