Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 1, 2026

वीडियो में देखें दुनिया की सबसे ऊंची साइकिल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शेयर किया वीडियो, देखकर आप हो जाएंगे हैरान

अब किसी को विश्व रिकॉर्ड बनाना है तो वह प्रयोग तो करेगा ही। ऐसा ही प्रयोग एक व्यक्ति ने किया और दुनिया की सबसे ऊंची साइकिल बना डाली। साइकिल भी दिखाने वाली नहीं, बल्कि इसकी सवारी की जा सकती है।

अब किसी को विश्व रिकॉर्ड बनाना है तो वह प्रयोग तो करेगा ही। प्रयास के साथ ही कठिन मेहनत होगी तो सफलता भी मिलेगी।  ऐसा ही प्रयोग एक व्यक्ति ने किया और दुनिया की सबसे ऊंची साइकिल बना डाली। साइकिल भी दिखाने वाली नहीं, बल्कि इसकी सवारी की जा सकती है। यानी कि यदि अभ्यास हो और ऊंचाई से आपको डर नहीं लगता हो तो इसकी सवारी की जा सकती है। वीडियो में तो ऐसा ही नजर आ रहा है। जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। अब हम आपको इस साइकिल की विशेषता बताते हैं, जिसे विश्व रिकॉर्ड की लिस्ट में शामिल किया गया है।
इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स दुनिया की सबसे ऊंची साइकिल की सवारी करते हुए दिख रहे हैं। इस शख्स ने खुद ही इस साइकिल को बनाया भी है। ये वीडियो इतना हैरान कर देने वाला है कि देखने के बाद आप भी इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस साइकिल में चढ़ने और उतरने के लिए भी सीढ़ी का इस्तेमाल किया जाता है।
इसके कैप्शन में लिखा है कि- एडम ज़दानोविच की ओर से सबसे लंबी सवारी योग्य साइकिल। 7.41 मीटर (24 फीट 3.73 इंच)। पोस्ट का जवाब देते हुए, उन्होंने रिकॉर्ड के बारे में कुछ और जानकारी भी दी। वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से अब तक 61 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं।

एडम का कहना है कि यह अब तक का सबसे बड़ा कॉन्ट्राप्शन है। इसे उसने डिजाइन किया और बनाया है। वह इसे “चुनौती और एक महान साहसिक” रूप में सवारी करने का वर्णन करता है। अपने प्रोजेक्ट्स के साथ “गोइंग बिग” हमेशा एडम का जुनून रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे विचारों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने से मुझे तृप्ति और संतुष्टि का एक बड़ा एहसास होता है।
उन्होंने कहा कि अपने सपनों को साकार करना मुझे नई अद्भुत चीजों को आजमाने के लिए प्रेरित करता है और सबसे ऊंची सवारी करने योग्य साइकिल मेरे दृष्टिकोण और विश्वासों का एक आदर्श उदाहरण है। संरचना की योजना बनाने और डिजाइन करने में उन्हें लगभग एक महीने का समय लगा, जिसमें कार्यात्मक साइकिल को लगभग तीन सप्ताह का समय लगा। एडम ने अपनी साइकिल के निर्माण के लिए केवल पुनर्नवीनीकरण सामग्री का इस्तेमाल किया।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *