Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 21, 2026

बैक डेट में शिक्षकों की नियुक्ति और तबादले करने पर हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी निलंबित

उत्तराखंड में हाल ही में शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों में की गई नियुक्ति और तबादलों को लेकर विपक्षी दल ऐसे ही सवाल नहीं उठा रहे थे। चुनावी आचार संहिता लागू होने के बावजूद बैकडेट में धड़ाधड़ आदेश जारी किए जा रहे थे।

उत्तराखंड में हाल ही में शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों में की गई नियुक्ति और तबादलों को लेकर विपक्षी दल ऐसे ही सवाल नहीं उठा रहे थे। चुनावी आचार संहिता लागू होने के बावजूद बैकडेट में धड़ाधड़ आदेश जारी किए जा रहे थे। अब हरिद्वार जिले में मुख्य शिक्षा अधिकारी विद्याशंकर चतुर्वेदी को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद बैक डेट में अध्यापकों को नियुक्ति पत्र जारी करने और समायोजन करने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निलंबित कर दिया।

इसके अवाला शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने विद्यालयी शिक्षा के महानिदेशक और माध्यमिक, बेसिक शिक्षा के निदेशक को पत्र जारी करते हुए आचार संहिता के तहत नियमों का अनुपालन करने को कहा है। इसमें कहा गया है कि विद्यालयों में शिक्षकों ते स्थानांतरण इसी माह हुए। इनमें कार्यमुक्ति और कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया गतिमान है। इस संबंध में किसी भी कार्यवाही के संबंध में निर्वाचन आयोग की ओर से निर्गत आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।