Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 13, 2026

आप को उत्तराखंड में कांग्रेस ने दिया झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनंत राम चौहान कांग्रेस में शामिल, जानिए कारण

कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष को भी अपने पाले में खींच लिया। इसे चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा है।

उत्तराखंड में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव निकट आ रहे हैं, राजनीतिक पार्टियां भी अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हैं। आम आदमी पार्टी जहां आए दिन किसी न किसी को पार्टी में शामिल करने का दावा कर दूसरे दल को झटका देने की बात करती रहती है, वहीं आज कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष को भी अपने पाले में खींच लिया। इसे चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा है।
इन दिनों आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जनसंपर्क का अभियान चला रखा है। इन नेताओं में आप के सीएम पद के प्रत्याशी कर्नल (से.नि.) अजय कोठियाल, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के साथ ही दिल्ली के कई मंत्री व विधायक शामिल हैं। स्थानीय नेताओं को पार्टी में खास तव्वजो नहीं दी जा रही है। ऐसे में हाल ही में बनाए गए कार्यकारी अध्यक्ष अनंतराम चौहान ने भी आप आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया है। अनंत राम चौहान पूर्व आइपीएस हैं।
आज उन्होंने दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें कांग्रेस में शामिल कराने के लिए पूर्व मंत्री नवप्रभात के प्रयास रंग लाए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने अनंतराम चौहान का पार्टी में स्वागत किया।

इससे पहले पूर्व आइएएस पूर्व आईएएस सुवर्धन शाह भी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कुछ महीने पहले दोनों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। तीन जनवरी को अवरिंद केजरीवाल का देहरादून दौरा है। एसे में दौरे से एक दिन पहले चौहान ने पार्टी को झटका दे दिया। अनंत चौहान को विकासनगर से टिकट देने की बात हुई थी। इस बीच, विकासनगर इलाके के एक व्यापारी ने आप पार्टी में पैठ बना ली। इसके बाद आप नेताओं ने अनंत राम को गढ़वाल का अध्यक्ष बना कर उक्त व्यापारी के टिकट का रास्ता साफ कर दिया।
इसी बात से अनंत राम नाराज चल रहे थे। इसके अलावा आप के दिल्ली वाले नेता कोठियाल के अलावा अन्य को तरजीह नही दे रहे हैं। अब राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान भी जल्द ही आप पार्टी छोड़ेंगे। वे भी भाजपा से आप पार्टी में शामिल होने के बाद कई कारणों से नाराज चल रहे हैं। फिलहाल वे भी आप की किसी गतिविधियों में नजर नहीं आते। या यूं कहें कि पार्टी के बड़े कार्यक्रमों में कर्नल कोठियाल के अलावा सिर्फ दिल्ली के नेताओं को ही तव्वजो दी जाती है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *