Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

मसूरी रह गई सूखी, चारधाम सहित, औली, पिथौरागढ़ और नैनीताल में हिमपात, आज भी संभावना

इस साल दिसंबर में बर्फबारी के सीजन में मसूरी फिलहाल सूखी रह गई। दो दिन पहले पांच मिनट तक यहां बर्फ के फाहे जरूर गिरे, लेकिन जमीन पर नहीं टिक पाए। वहीं, मंगलवार को चारधाम की ऊंची चोटियों सहित, औली, पिथौरागढ़ और नैनीताल में हिमपात हुआ।

इस साल दिसंबर में बर्फबारी के सीजन में मसूरी फिलहाल सूखी रह गई। दो दिन पहले पांच मिनट तक यहां बर्फ के फाहे जरूर गिरे, लेकिन जमीन पर नहीं टिक पाए। वहीं, मंगलवार को चारधाम की ऊंची चोटियों सहित, औली, पिथौरागढ़ और नैनीताल में हिमपात हुआ। इससे पर्यटकों का रुख नैनीताल की ओर ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी कुमाऊं और गढ़वाल के कुछ जिलों में हिमपात की संभावना है।
मंगलवार को केदारनाथ में लगातार बर्फबारी से दो फीट तक बर्फ जम गई है। तुंगनाथ, दुगलबिट्टा, चोपता, देवरियाल, मदमहेश्वर समेत ऊंचाई वाले स्थानों पर भी हल्की बर्फबारी का दौर जारी है। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, गौरसों, औली में भी अच्छा हिमपात हुआ है। औली में बर्फबारी के लिए पर्यटकों का तांता लगा है।
इधर मसूरी-धनोल्टी समेत आसपास के इलाकों में हिमपात की संभावना बताई गई, लेकिन यहां बुधवार की सुबह से ही चटख धूप है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से नैनीताल व पिथौरागढ़ में पिथौरागढ़ के मुनस्‍यारी, चंडाक, ध्वज, थलकेदार, सौरलेख, असुरचूला सहित कई स्थानों पर हिमपात हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढऩे से मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री पहुंच गया है।

मौसम का हाल
बुधवार की सुबह से ही देहरादून, मसूरी सहित मैदानी इलाकों में चटख धूप है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज राज्य के कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्र के साथ ही गढ़वाल मंडल के चमोली जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 2500 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
कल 30 दिसंबर को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कुमाऊं के मैदानी क्षेत्र मे कोहरा छाया रह सकता है। इस तरह के मौसम का क्रम एक जनवरी तक रहने की संभावना है। इसके बाद दो जनवरी को मौसम में फिर बदलाव आ सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है।