Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 23, 2026

राहुल की ऐतिहासिक रैली से भाजपा बौखलाई, भाजपाई नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ा: धस्माना

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि 16 दिसम्बर को देहरादून के परेड मैदान में कांग्रेस की विजय सम्मान रैली की अपार सफलता से भाजपा बौखला गई है।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि 16 दिसम्बर को देहरादून के परेड मैदान में कांग्रेस की विजय सम्मान रैली की अपार सफलता से भाजपा बौखला गई है। आगामी विधानसभा चुनावों में अब अवश्यम्भावी हार को देखते हुए भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसके कारण वे अब अनाप शनाप आरोप लगाने पर तुल गए हैं।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की रैली में जुटी भीड़ ने परेड मैदान में हाल के सालों में हुई सभी रैलियों की भीड़ के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसी बात से भाजपा में भारी उथल पुथल है। धस्माना ने कहा कि भाजपा हमेशा यह साबित करने की कोशिश करती है कि देश भक्ति, सेना का शौर्य व भारतीय सेना उनकी अपनी बपौती है। उस पर कोई भी कार्यक्रम करने का व उनका सम्मान करने का हक केवल उनको है। सच्चाई यह है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष में इनके गोत्र के लोगों का लेश मात्र भी योगदान नहीं है।
उन्होंने कहा कि जहां तक शौर्य का सवाल है। सेना भारतीय है न कि भाजपा सेना। उनके शौर्य को सलाम करने का हक व कर्तव्य सभी भारतीयों का है। धस्माना ने कहा कि भारत के पड़ोसी दुश्मन देश के दो टुकड़े कर के जो सबक इन्दिरा गांधी के प्रधामन्त्रित्व काल में भारतीय सेना ने 1971 में सिखाया, उसका इतिहास में सुनहरे अक्षरों में बखान है। भाजपाई इस इतिहास को बदल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इसका साफ संकेत विजय सम्मान रैली से मिल गया है।