भारत में सात हजार से अधिक मिले कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या स्थिर
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड में भी राहत है। शनिवार 18 दिसंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 7145 नए मामले मिले। 289 लोगों की इस अवधि में मौत हुई। वहीं, 8706 लोग स्वस्थ हुए। इस समय देश में सक्रिय मामलों की संख्या 84565 है। अब तक कोरोना से कुल 34171471 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक कुल 477158 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कुल 1366605173 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में शुक्रवार 17 दिसंबर को कोरोना के 7447 नए संक्रमित मिले और 391 लोगों की मौत, गुरुवार 16 दिसंबर को 7974 नए कोविड-19 केस और 343 लोगों की मौत, बुधवार 15 दिसंबर को 6984 नए कोविड -19 केस और 247 लोगों की मौत, मंगलवार, 14 दिसंबर को कोरोनावायरस के 5784 नए केस और 252 मरीजों की मौत, सोमवार 13 दिसंबर को कोरोना वायरस के 7350 नए मामले और 202 लोगों की मौत, रविवार 12 दिसंबर को कोरोना के 7774 नए मामले और 306 लोगों की मौत, शनिवार 11 दिसंबर को कोरोना के 7992 नए मामले और 393 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में दो जिले कोरोनामुक्त
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या स्थिर बनी हुई है। वहीं 13वें दिन भी लगातार कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। टिहरी और उत्तरकाशी जिला कोरोनामुक्त हैं। शुक्रवार 17 दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 20 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले गुरुवार 16 दिसंबर को भी 20 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 1068 केंद्रों में 42465 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2021.12.17 Health Bulletin
अब तक कुल 7413 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344553 हो गई है। इनमें से 330797 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 13 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 155 है। अब तक प्रदेश में कुल 7413 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.01 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।



