Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 2, 2026

सब गोलमालः भारत में मिला नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का चौथा संक्रमित, बगैर वैक्सीन लगाए वह कैसे कर गया यात्रा

भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट धीरे धीरे टेंशन बढ़ा रहा है। अब देश में इसका चौथा मामला सामने आया है। दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटे एक व्यक्ति में इस वेरिएंट की पुष्टि हुई।

भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट धीरे धीरे टेंशन बढ़ा रहा है। अब देश में इसका चौथा मामला सामने आया है। दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटे एक व्यक्ति में इस वेरिएंट की पुष्टि हुई। वह दक्षिण अफ्रीका से एक शख्स दुबई से होते हुए दिल्ली आया था और फिर वहां से मुंबई पहुंचा। 33 साल का यह व्यक्ति महाराष्ट्र से ताल्लुक रखता है। पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और अब उसमें ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है। यह भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट का चौथा पुष्ट केस है। फिलहाल इस शख्स को कल्याण डोंबिवली कोविड केयर सेंटर में रखा गया है। इसमें एक तथ्य ये भी है कि उसने कोरोना की कोई वैक्सीन नहीं ली थी। फिर वह कैसे हवाई यात्रा कर भारत पहुंच गया।
सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, मरीज ने डोंबिवली म्यूनिसिपल का रहने वाला है और उसने अभी तक कोरोना की कोई वैक्सीन नहीं ली है। इस पर भी ताजुब्ब है कि बगैर वैक्सीन के वह कैसे भारत पहुंच गया। वही नहीं, वह दिल्ली पहुंचने के बाद फिर फ्लाइट से मुंबई गया। यानी स्पष्ट है कि सिर्फ कागजों में ही कोरोना के नियम चल रहे हैं। बाकी सब गोलमाल है। इसमें कहा गया है कि 24 नवंबर को मुंबई हवाई अड्डे पर आने पर हल्के बुखार से पीड़ित पाया गया था, लेकिन उसमें और कोई लक्षण नहीं थे। हालांकि बाद में जांच कराए जाने पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
इससे पहले जामनगर में 72 साल के बुजुर्ग को ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया था, जो भारत में तीसरा केस था। उसको कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। इसके उसमें वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए जाने पर रविवार को मुहर लगी। ओमिक्रॉन से संक्रमित ये शख्स जहां ठहरा था, वहां एक माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाकर उनकी टेस्टिंग की जा रही है।
पिछले हफ्ते भारत में ओमिक्रॉन के दो और केस सामने आए थे। इसमें एक 46 साल का डॉक्टर शामिल है, जिसे कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थींय़ उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं थी और उसमें बुखार, शरीर में दर्द जैसे कोई लक्षण थे। दूसरा व्यक्ति दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है, जो कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट के साथ भारत आया था, लेकिन यहां उसके कोविड पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई। बाद में ओमिक्रॉन वेरिएंट निकला।