Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 12, 2026

उत्तराखंड में छह दिन बाद फिर हुई कोरोना से एक मौत, नए संक्रमतों से राहत

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं छह दिन के बाद फिर एक मरीज की कोरोना की वजह से जान चली गई। बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले कोरोनामुक्त हैं।

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं छह दिन के बाद फिर एक मरीज की कोरोना की वजह से जान चली गई। बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले कोरोनामुक्त हैं। सोमवार 29 नवंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के आठ नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले रविवार को 36 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार को 1054 केंद्रों में 61803 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। कोरोना सैंपलिंग में मामूली सुधार हुआ है और सोमवार को 8291 सैंपल लिए गए। एक दिन पहले रविवार को मात्र 3407 सैंपल लिए गए थे।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.11.29 Health Bulletin
अब तक कुल 7408 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344227 हो गई है। इनमें से 330527 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 18 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 132 है। अब तक प्रदेश में कुल 7408 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.02 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।