इंडियन कोस्ट गार्ड के डायरेक्टर जनरल राजेंद्र सिंह ने ग्राफिक एरा के छात्रों से किया संवाद, बोले- कॉन्सेंट्रेशन, कन्सलटेन्सी और कॉर्पोरेशन सफलता कुंजी
इंडियन कोस्ट गार्ड के डायरेक्टर जनरल राजेंद्र सिंह ने देहरादून में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को सफलता के मंत्र बताए। कहा कि तुम्हारी सोच ही तुम्हारा आचरण है, और आचरण ही कार्यकुशलता दर्शाता है।
केपी नौटियाल ऑडिटोरियम में छात्रों को संबोधित करते हुए राजेंद्र सिंह ने कहा कि कंसंट्रेशन कन्सलटेन्सी और कॉर्पोरेशन तीन मूल मंत्र हैं, जिन्हें आप सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों से आने वाले युवा के सपने बढ़े होते हैं और उन्हें हासिल करने की भूख उसमें कई ज्यादा होती है। अपने संघर्षो और सफलता के अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि 39 साल के कैरीयर में वह कभी दूसरे पायदान पर नहीं रहे।
उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि अगर तुम्हारी सोच अच्छी है तो आचरण अच्छा होगा और आचरण तुम्हारी कार्यकुशलता में नजर आएगा। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर संजय जसोला और रजिस्ट्रार कैप्टन हिमांशु धूलिया ने फैशन विभाग की ओर से बनायी गई उत्तराखंडी टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शिवली रावत ने किया।
