Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड पुलिस ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, अब उत्तराखंड में ही होगा वाइस परीक्षण

उत्तराखंड पुलिस की विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में अब आवाज परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध हो गई। इससे विभिन्न अपराधिक मामलों की जांच करने में देरी से बचा जा सकेगा।

उत्तराखंड पुलिस की विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में अब आवाज परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध हो गई। इससे विभिन्न अपराधिक मामलों की जांच करने में देरी से बचा जा सकेगा। अभी तक यह सुविधा उत्तराखंड में नहीं थी। इसके लिए बाहरी राज्यों की लैब पर निर्भर रहना पड़ता था।
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, अब उत्तराखंड की विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) देहरादून में आवाज परीक्षण (Voice Analysis) का कार्य प्रारम्भ हो गया है। अब किसी भी विवादित या आपराधिक मामलों जैसे- धमकी, अपहरण, रिश्वत आदि में ऑडियो वीडियो की सत्यता की जांच जल्द से जल्द हो जाएगी। अभी तक वाइस सैम्पल जांच के लिए दिल्ली या चण्डीगढ़ FSL में भेजे जाते थे, जिसकी रिपोर्ट आने में काफी समय लग जाता था, लेकिन अब उत्तराखण्ड FSL वाइस एनालिसिस करने में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हो गयी है।