Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

धरने पर बैठे क्षेत्रीय लोगों ने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना को भी साथ बैठाया, की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देहरादून में कैंट विधानसभा क्षेत्र के कौलागढ़ वार्ड में ध्वस्त पड़ी सैनिक बस्ती की सड़कों व कैनाल रोड का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को क्षेत्र के लोगों ने अपने साथ धरने पर बैठाया।

देहरादून में कैंट विधानसभा क्षेत्र के कौलागढ़ वार्ड में ध्वस्त पड़ी सैनिक बस्ती की सड़कों व कैनाल रोड का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को क्षेत्र के लोगों ने अपने साथ धरने पर बैठाया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक, प्रदेश सरकार व लोनिवि के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई। जनता के साथ धस्माना व उनके सहयोगी प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव पिया थापा, कौलागढ़ के वार्ड अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, धीरज थापा, मल्लिका खत्री भी स्थानीय जनता के साथ धरने पर बैठ गए।
इस अवसर पर स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए धस्माना ने कहा कि कौलागढ़ की अधिकांश सड़कें चाहे वो कैनाल रोड हो या सैनिक बस्ती की गोल्फ कोर्स वाली सड़क। या चूना भट्टा रोड या फिर शांति विहार की सड़क। ये सब 2016 में कांग्रेस शाशनकाल में उन्होंने प्रयास करके बनवाई थी। पिछले पांच वर्षों में इन सड़कों की खस्ता हालत पर क्षेत्रीय विधायक ने कभी झांक कर भी नहीं देखा। इस कारण आज इन सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है।
धस्माना ने मौके से ही लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सीएम पांडे से फोन पर वार्ता कर खस्ता सड़कों की जानकारी दी व मांग की कि तत्काल सड़कों के पुनर्निर्माण का काम शुरू करवाएं। अन्यथा उनको आंदोलनात्मक रुख अख्तियार करना पड़ेगा। मुख्य अभियंता पांडे ने धस्माना को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही विभागीय लोगों को भेज कर सड़क के काम का आगणन तैयार करवाएंगे व काम शीघ्र शुरू किया जाएगा। प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव पिया थापा ने धस्माना को ज्ञापन सौंपा और कहा कि अगर सड़क निर्माण के लिए किसी अधिकारी या मंत्री का घिराव करने की आवश्यकता होगी तो क्षेत्र की जनता श्री धस्माना के नेतृत्व में घिराव करने के लिए तैयार है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में रचना राणा, पदमा थापा, अरुण थापा, नितिन गुरुंग, भरत लिम्बु, समीर खान, अमन शाही समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे।