Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 6, 2026

टी-20 विश्वकप के बाद रवि शास्त्री छोड़ देंगे मुख्य कोच का पद, राहुल द्रविड़ होंगे नए हेड कोच

टीम इंडिया को जल्द ही नया कोच मिलने वाला है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के अगले हेड कोच होंगे।


टीम इंडिया को जल्द ही नया कोच मिलने वाला है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के अगले हेड कोच होंगे। बीसीसीआइ ने उन्हें इसके लिए मना लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व क्रिकेटर द्रविड़ मुख्य कोच के रूप में जिम्मेदारी संभालने के लिए सहमत हो गए हैं। वह दो साल इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।
कहा जा रहा है कि वर्तमान कोच रवि शास्त्री संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच का पद छोड़ देंगे। वहीं, पारस महाम्ब्रे को बॉलिंग कोच बनाने की संभावना जताई जा रही है।
द्रविड़ फिलहाल बेंगलुरु स्थित नैशनल क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष हैं। बीसीसीआइ (BCCI) ने आधिकारिक रूप से कोई कोच के पद के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया था। इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के टॉप अधिकारी ने शुक्रवार रात आईपीएल फाइनल के दौरान बताया, ‘राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच बनेंगे। वह जल्द ही एनसीए चीफ पद से इस्तीफा दे देंगे।’
इसके साथ ही बोलिंग कोच के तौर पर द्रविड़ के भरोसेमंद पारस म्हाम्ब्रे को बोलिंग कोच नियुक्त किया गया है। वह भरत को रिप्लेस करेंगे, जबकि फील्डिंग कोच आर. श्रीधर के रिप्लेसमेंट पर फैसला नहीं लिया गया है। विक्रम राठौर टीम के बैटिंग कोच बने रहेंगे।
बोर्ड ने शुरुआत में इस बात पर भी विचार किया था कि रवि शास्त्री से ही न्यूजीलैंड सीरीज तक के लिए अपने पद पर बने रहने का आग्रह किया जाए, लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया। द्रविड़ हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई दूसरे दर्जे की भारतीय टीम के कोच थे। जब मुख्य टीम इंग्लैंड में सीरीज खेल रही थी। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। यह दौरा टी20 वर्ल्ड कप के फौरन बाद होगा। टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री, बोलिंग कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के बाद समाप्त हो रहा है। भारतीय टीम के ट्रेनर निक वेब भी टी20 वर्ल्ड कप के बाद कार्यमुक्त होंगे।