Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

स्पा सेंटर में पुलिस का छापा, देह व्यापार के आरोप में संचालिका को किया गिरफ्तार

देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने छापा मारकर सेंटर संचालिका को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसका पति फरार हो गया है। एक महिला और पुरुष को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने छापा मारकर सेंटर संचालिका को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसका पति फरार हो गया है। एक महिला और पुरुष को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
मामला देहरादून में पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र का है। सामाजिक कार्यकर्ता ललित शर्मा पुत्र धर्मपाल निवासी गोल मार्केट मोहब्बेवाला पटेलनगर देहरादून व अजय प्रताप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र राजेश सिंह निवासी तन्दुरी नाईट रेस्टोरेन्ट थाना पटेलनगर ने थाने में लिखित सूचना दी कि जीएमएस रोड स्थित मुस्कान स्पा सेन्टर में अनैतिक देह व्यापार का कार्य चल रहा है।
इस पर शिकायतकर्ता अजय प्रताप सिंह को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया। अजय ने वहां जाकर जब देह व्यापार की पुष्टि की तो उसने मोबाईल फोन से मिसकॉल कर पुलिस को इशारा किया। इस पर पुलिस स्पा सेन्टर पहुंची और वहां केबिन के अन्दर एक महिला पीड़िता आपत्तिजनक स्थिति में पाई गई। स्पा सेन्टर की तलाशी लेने पर आपत्तिजनक वस्तुएं व स्पा सेन्टर में अनैतिक देह व्यापार से कमाए गए 6600 रूपये नगद व एक रजिस्ट्रर बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता के अतिरिक्त स्पा सेन्टर में स्पा संचालिका मुस्कान पत्नी स्माईल अलवी व एक अन्य महिला व एक पुरूष मौजूद मिले। स्पा सेंटर के रजिस्टर को चेक करने पर रजिस्टर में ग्राहको का विवरण अंकित होना नही पाया गया। स्पा सेन्टर के अन्दर लगे कैमरों की रिकार्डिंग के लिए डीबीआर भी नहीं लगी थी। इस पर स्पा संचालिका मुस्कान को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता व अन्य महिला व पुरुष को बाद पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। साथ ही स्पा संचालिका मुस्कान व उसके पति स्माईल अलवी के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मुकदमा दर्ज किया गया। स्पा संचालक मूल रूप से मदीना फर्नीचर शोरूम कोतवाली देहात जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी हैं, जो वर्तमान में जीएमएस रोड देहरादून में रहते हैं।
पूछताछ का विवरण
स्पा सेंटर की संचालिका मुस्कान ने बताया कि वह अपने पति स्माईल अलवी के साथ विगत एक साल से स्पा सेन्टर का संचालन कर रही है। वह अपने पति के साथ मिलकर भोली-भाली गरीब, मजबूर लड़कियों व महिलाओं को उनकी गरीबी का फायदा उठाकर उनसे जबरदस्ती देह व्यापार का काम करवाती आ रही है। वे ग्राहकों से स्पा सेन्टर मे प्रवेश का शुल्क 600 रूपये वसूलते हैं। लडकी से शारिरीक संबध बनाने के एवज में 1000 से 1500 रूपये लिये जाते हैं। इसमे से आधा हिस्सा लड़कियों को दे दिया जाता है। लड़कियों को बदल बदल कर काम पर रखा जाता है। भुगतान आनलाईन व कैश के माध्यम से किया जाता है।