लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर पीएम को ज्ञापन देने जा रही कांग्रेस नेत्री आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा गिरफ्तार
प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन देने के लिए जाते समय रास्ते में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन देने के लिए जाते समय रास्ते में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह लखीमपुर खीरी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एम्स ऋषिकेश में पीएम को ज्ञापन देने जा रही थी। जोगीवाला के समीप पुलिस चौकी के सामने से उन्हें गिरफ्तार किया गया। आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने आरोप लगाया कि दो दिन से पुलिस उनके घर पर दबिश दे रही थी। उत्तराखंड की इस बेटी से क्यों डरते हैं। जब भी देवभूमि आते हो तो मेरे घर पुलिस की दबिश हो जाती है। उनको गिरफ्तार कर पुलिस व्रज वाहन से पुलिस लाईन लाया गया। जहां उनको प्रधानमंत्री के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद रिहा किया गया।अपने ज्ञापन में उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी देव भूमि पधार रहे है आपका स्वागत है। लखीमपुर खीरी में किसानों की निर्मम हत्याकाण्ड़ पर आपकी आश्चर्यजनक चुप्पी पर हम सबको बहुत मानसिक आघात लगा है। क्योंकि आप सोशल मीडिया में छोटी छोटी बातों पर तुरंत ट्विट करते हैं, परन्तु आपके प्रधानमंतत्रीत्तव काल में कठुआ, उन्नाव तथा देश के कई क्षेत्रों में महिलाओं के बलात्कार व हत्याकाड़ पर आपकी चुप्पी से कई सवाल पैदा हो रहे हैं। उन्होने कहा कि आपके एक गृहमंत्री पर बलात्कार में लिप्त होने का आरोप लगा। दूसरे गृह राज्यमंत्री व उनके पुत्र पर किसानों की हत्या अपनी जीप से करने का आरोप लगा। उपरोक्त घटनाओ पर भी आपका चुप रहना दुखद एंव दुभार्ग्यपूर्ण है।
उन्होने यह भी कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी व कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध दर्ज किये गये झूठे मुकदमें वापस लिये जाने चाहिएं। उन्होने कहा कि प्रिंयका गांधी को अवैध हिरासत में 27 घंट तक रखा। लगता है लोकतंत्र को समाप्त करने की तैयारी सरकार ने कर ली है। उनके ज्ञापन को तहसीलदार ने स्वीकार किया। उनके साथ गिरफ्तारी देने वालों में जोगीवाला की पूर्व प्रधान सुशीला देवी, रुबी चौधरी, कुलदीप प्रसाद डोबरियाल, शोभी भाई, ब्रिज पाल आदि भी थे।



