Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

बेटे का कॉलेज में एडमिशन कराने अल्मोड़ा से दून पहुंचे व्यक्ति की कार की चपेट में आने से मौत

बेटे का कॉलेज में एडमिशन कराने के लिए देहरादून पहुंचे अल्मोड़ा के एक व्यक्ति की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा देहरादून में मसूरी रोड पर हुआ।

बेटे का कॉलेज में एडमिशन कराने के लिए देहरादून पहुंचे अल्मोड़ा के एक व्यक्ति की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा देहरादून में मसूरी रोड पर हुआ। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
राजपुर पुलिस के मुताबिक रविवार 12 सितंबर की रात नौ बजकर आठ बजे मसूरी रोड पर डीआइटी संस्थान के निकट सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। बताया गया कि एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। तभी मसूरी की ओर से आ रही एक आइ 20 कार ने उसे टक्कर मार दी। सफेद रंग की इस कार की नंबर प्लेट काले रंग की थी। लोगों के मुताबिक चालक ने कार रोकी नहीं और फरार हो गया।
दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में घायल को मैक्स अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान राम कुमार शर्मा (57 वर्ष) पुत्र स्व. शोमरन राम शर्मा निवासी राजपुरा गाँव रानीखेत जिला अल्मोडा के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ स्कूल में एडमिशन करने के लिए आए थे। वाहन की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की भी चेकिंग की जा रही है।