Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 22, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव जारी, लगातार दूसरे दिन नहीं हुई कोई मौत, 14 सितंबर तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक दिन दो दिन केस बढ़ते हैं, फिर अचानक कमी जा जाती है। पर ये उतार चढ़ाव मामूली है।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक दिन दो दिन केस बढ़ते हैं, फिर अचानक कमी जा जाती है। पर ये उतार चढ़ाव मामूली है। इसी तरह मौत के मामलों में भी राहत है। लगातार दूसरे दिन कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। सोमवार छह सितंबर की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 25 नए संक्रमित हुए। इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। एक दिन पहले रविवार पांच सितंबर को कोरोना के 16 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार को 1086 केंद्रों में 76060 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि 14 सितंबर की सुबह छह बजे तक बढ़ा दी गई है।
अब तक कुल 7388 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343125 हो गई है। इनमें से 329306 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 35 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 379 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7388 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट घटकर 95.97 फीसद हो गया है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। सोमवार छह सितंबर को ब्लैक फंगस का एक केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 577 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 131 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 347 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।