Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

राकेश टिकैत का मिशन उत्तराखंड, किच्छा में फहराया तिरंगा, सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकेत ने मिशन उत्तराखंड के तहत स्वाधीनता दिवस उधमसिंह नगर जिले में मनाया। सुबह उन्होंने किच्छा मंडी में ध्वजारोहण किया।

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकेत ने मिशन उत्तराखंड के तहत स्वाधीनता दिवस उधमसिंह नगर जिले में मनाया। सुबह उन्होंने किच्छा मंडी में ध्वजारोहण किया। केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि युवा ट्रैक्टर पर बैठ सरकार को जवाब देगा। वो खेत मे ट्रैक्टर चलता है तो सीमा पर टैंक भी चला दुश्मनों को जवाब देता है। टिकैत ने कहा केंद्र सरकार कितना भी किसान आंदोलन को कुचलने के काम करे, लेकिन किसान झुकने वाला नही है।
उन्होंने कहा कि देश का किसान तीनो काले कानून वापस होने तक अपना आंदोलन जारी रखेगा। उन्होंने किसानों से कहा वह एकजुट होकर आंदोलन की आवाज बने। वह अपने खेत मे काम भी करे और दिल्ली से किसान संयुक्त मोर्चा की आवाज का भी ध्यान रखे। उन्होंने किसानों से 2022 में फसल के दाम दोगुने न किये जाने पर भाजपा के लोगो को घेर कर पूछने की तैयारी कर फसल के दाम दोगुने न दिए जाने पर खदेड़ने का आह्वान किया। पूर्व विधायक नारायण पाल की अगुवाई में टिकैत का शॉल ओढ़ कर सम्मान किया गया। साढ़े आठ बजे मंडी में टिकैत का झंडा फहराने का समय निर्धारित था, लेकिन टिकैत निर्धारित कार्यक्रम से ढाई घंटे देर से पहुचे। नौ बजे पंडाल में गिनती के लोग रह गए थे। फिर धीरे धीरे लोगों की संख्या बढ़ने लगी।
गौरतलब है कि राकेश टिकैत इन दिनों मिशन उत्तराखंड और मिशन यूपी के तहत इन दोनों राज्यों पर फोकस कर रहे हैं। इन राज्यों में वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में टिकैत भाजपा को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। वे उत्तराखंड में आकर यहां के किसानों की समस्या पर फोकस करते हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि यदि किसानों की समस्याओं पर उत्तराखंड सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो किसान बॉर्डर की घेराबंदी कर देंगे। आज उन्होंने कहा कि किसानों को घरों में, खेतों में, ट्रैक्टरों में ध्वजारोहण के लिए कहा गया था। ध्वज हर नागरिक का सम्मान है। इसलिए इसका सम्मान हर व्यक्ति करता है। पूरे देश भर में किसान भी अपने तरीके से स्वाधीनता दिवस मना रहे हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।