Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

उत्तराखंड में बेघर लोगों का कोविड टीकाकरण का अभियान शुरू, दिए राशन किट और मास्क, तीज क्वीन सम्मानित

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर क्रासिंग देहरादून में आवासविहीन लोगों को राशन किट एवं मास्क वितरित किए। यह राशन किट अक्षयपात्र फाउंडेशन के सौजन्य से उपलब्ध कराई हुई।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर क्रासिंग देहरादून में आवासविहीन लोगों को राशन किट एवं मास्क वितरित किए। यह राशन किट अक्षयपात्र फाउंडेशन के सौजन्य से उपलब्ध कराई हुई। इस अवसर पर ऐसे लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन का शुभारंभ भी किया गया। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से झुग्गी झोपड़ी एवं मलिन बस्तियों में जाकर कोविड टीकाकरण किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी चार माह में प्रदेश में शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक कोविड टीकाकरण के लिए लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। प्रदेश में टीकाकरण की गति में बहुत तेजी आई है। मलिन बस्तियों एवं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले सभी लोगों निर्धारित मानक के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर के लिए राज्य सरकार की पूरी तैयारी है। कोविड के दौरान सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भी जन सहयोग के लिए सरकार को अच्छा सहयोग दिया जा रहा है।  इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार उपस्थित थे।

सीएम ने उमा तीज सुंदरी, ऊमा तीज मलिका विजेताओं को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने संस्था की ओर से उमा तीज सुंदरी, ऊमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को किया सम्मानित किया। एसोसिएशन की ओर से कोविड टीकाकरण जागरूकता के लिए- जीवन के लिए वैक्सीन है जरूरी, स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। मुख्यमंत्री ने इस प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।

उमा तीज सुंदरी के रूप में स्वाति चौहान, आरती शर्मा और अर्चना सिंघल को, जबकि तीज मलिका के लिए पुष्पा भल्ला, सारिका जायसवाल और अलका अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए प्रदेश में जन जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। प्रदेश में तेजी से टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। राज्य में 55 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की ओर से स्लोगन एवं विभिन्न माध्यमों से टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष साधना शर्मा, सचिव नीलिमा गर्ग, कल्पना जोशी, स्वाति, अर्चना सिंघल, आरती शर्मा, अलका अग्रवाल उपस्थित थे।