Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

भाजपा के पन्ना प्रमुख के जवाब में कांग्रेस की होगी ये सेनाएं, चुनाव के दौरान होगा बूथों में कड़ा संघर्ष

आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसी भी तरह की गलतियां और कमी नहीं दोहराना चाहती है। इसी के तहत भाजपा की हर नीति का कड़ा जवाब देने की रणनीति तैयार की जा रही है।

आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसी भी तरह की गलतियां और कमी नहीं दोहराना चाहती है। इसी के तहत भाजपा की हर नीति का कड़ा जवाब देने की रणनीति तैयार की जा रही है। बूथ स्तर तक संघर्ष को कड़ा कर कांग्रेस चुनौती देने की तैयारी में है। उत्तराखंड में कांग्रेस ने भाजपा के पन्ना प्रमुखों के जवाब में बूथ सारथी, बूथ योद्धा, बूथ मित्र को उतारने का फैसला किया है। इन पर मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में बूथ तक लाने की जिम्मेदारी होगी।
हाल ही में ऋषिकेश में कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर हुआ। इसे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरह का आगाज माना जा रहा है। शिविर में सत्तारूढ़ भाजपा को आगामी चुनाव में शिकस्त देने के लिए बहु स्तरीय रणनीति अमल में लाने पर सहमति बन चुकी है। कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय से लेकर जिलों और ब्लाक स्तर पर भाजपा सरकार के खिलाफ व्यापक संघर्ष छेड़ने का निर्णय किया है। इसके लिए पार्टी के दिग्गज नेता प्रदेश भ्रमण पर निकलेंगे। दौरे के लिए उनके कार्यक्रमों को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।
दरअसल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिला विशाल बहुमत कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है। पिछले चुनाव में भाजपा ने बूथों पर खुद को मजबूत करने के लिए पन्ना प्रमुखों को दारोमदार दिया था। कांग्रेस अब भाजपा की इस रणनीति की काट करने की तैयारी में है। पार्टी ने तय किया है कि पन्ना प्रमुखों के जवाब में बूथ स्तर पर कार्यकत्र्ताओं की फौज उतारी जाएगी। विचार मंथन शिविर में इस बारे में निर्णय लिया जा चुका है। साथ में यह भी तय किया गया कि इन्हें बूथ सारथी, बूथ कप्तान, बूथ योद्धा, बूथ सेना और बूथ मित्र जैसे नामों से संबोधित किया जाएगा।
बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की ये सेना ब्लाक से लेकर जिलों में पार्टी के बड़े प्रदर्शनों में भी बड़ी भूमिका निभाएगी। पार्टी दिग्गज इन कार्यकत्र्ताओं में जोश भरने में जुटे हुए हैं। मतदान के दौरान इन पर मतदाताओं को बूथों तक लाने का दारोमदार होगा ही, साथ में भाजपा सरकार की खामियों को जनता के बीच पहुंचाने में भी पार्टी इनकी मदद लेगी।