Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 11, 2026

मेडिकल आरक्षण गरीब तबके के लिए सौगात, उत्तराखंड को भी मिलेगा इसका लाभः कौशिक

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मेडिकल में आरक्षण निर्धारित करने से ओबीसी और गरीबो के लिए सौगात है।

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मेडिकल में आरक्षण निर्धारित करने से ओबीसी और गरीबो के लिए सौगात है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में समाज के हर वर्ग की सुनवाई हुई है और गरीबो तथा निम्न वर्ग का विशेष ख्याल रखा गया है। ओबीसी को 27 प्रतिशत और गरीबो को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलने से निश्चित रूप से उत्तराखंड को भी लाभ मिलेगा।
मदन कौशिक ने कहा कि पिछले कुछ वर्षो में सरकार ने मेडिकल सीटों को बढ़ाया है। 2014 से अब तक 56 प्रतिशत सीटों की वृद्धि हुई है। उतराखंड को केंद्र द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ मिल रहा है और यह राज्य के विकास में अहम साबित हो रही है। कौशिक ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की और भारत की साख विश्व की अग्रणी सूची में दर्ज हुआ है। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलना पिछड़ों के सशक्तिकरण में मील का पत्थर है।
उन्होंने कहा कि जब देश में अनुसूचित जाति आयोग ओर अनुसूचित जनजाति आयोग बना, उसी समय अगर सशक्त पिछड़ा वर्ग आयोग बना दिया गया होता। उसे संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया होता, तब आज पिछड़े वर्ग के लोगों की सामाजिक दशा कुछ और होती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने पिछड़े वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की है। यह देश की बड़ी आबादी वाले पिछड़े वर्गों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक सशक्तिकरण एवं उनका सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।