Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 26, 2026

आपदा राहत को पिथौरागढ़ में हेलीकॉप्टर की तैनाती, ई-चिंतन सत्र में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, एमबीबीएस इन्टर्न का स्टाईपेंड बढ़ा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों के लिए पिथौरागढ़ में दो माह के लिये हेलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों के लिए पिथौरागढ़ में दो माह के लिये हेलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब इसका उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य के लिए वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए। ऐसा तभी किया जाए जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों में जरूरत नहीं हो।
आपदा में प्रयुक्त घंटों के अतिरिक्त घंटों में हेलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य के लिए वैकल्पिक यातायात के रूप में करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रतिव्यक्ति निर्धारित रूपये तीन हजार की किराये की दर को मंजूरी प्रदान की है। इस हैलीकॉप्टर को निर्धारित शर्तों के अधीन दो माह के लिये पिथौरागढ़ में तैनात किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।
ई चिंतन सत्र में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘पंचम राष्ट्रीय ई-चिंतन सत्र’ में प्रतिभाग किया। इस वर्चुअल चिंतन सत्र में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ‘हमारी विदेश नीति और उपलब्धियाँ’ विषय पर सम्बोधित किया। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने पिछले वर्षों में भारतीय विदेश नीति मे आए बदलावों और इसके प्रभाव की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व में दुनिया ने भारत की क्षमताओं को पहचाना है और माना भी है। भारत की छवि अब केवल मार्केट की नहीं बल्कि सशक्त राष्ट्र की बनी है, जो कि न केवल स्वाभिमान के साथ अपनी सुरक्षा में सक्षम है बल्कि अन्य देशों की मदद को भी तत्पर है।
उन्होंने कहा कि बड़े देशों के साथ समानता के आधार पर साझेदारी बनी है। दुनिया ने नये भारत की नयी डिप्लोमेसी देखी है। भारतीय संस्कृति को ग्लोबल स्तर पर ले जाने में सफलता मिली है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इसका उदाहरण है। क्लाईमेट चेंज, आतंकवाद, काला धन पर मजबूती से जरूरी कार्रवाई करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ तैयार किया है।
उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान भारत की छवि स्वयं के साथ दुनिया का ख्याल रखने वाले देश की बनी है। चीन के साथ गतिरोध के समय हमारी प्रतिक्रिया से दुनिया समझ गयी है कि  भारत किसी के सामने झुकने वाला नही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी विदेश नीति में दूसरे देशों में रह रहे भारतीयों की चिंता भी रखी गई है। बाहर जाने वाले हमारे छात्रों, कामगारों, पर्यटकों, व्यवसायियों के हितों की रक्षा की गई है। भारतीय दूतावासों के माइन्डसेट में परिवर्तन आया है। पासपोर्ट और वीजा की प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है। भारत की महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संगठनों में प्रभावशाली भूमिका बढी है। भारत अनेक प्रोजेक्टों के माध्यम से पङोसी देशों की प्रगति में सहायता कर रहा है। इस वर्चुअल चिंतन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, अनेक केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इन्टर्न के स्टाईपेंड में की गई वृद्धि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इन्टर्न डॉक्टरों के स्टाईपेंड को रूपये 7500/- प्रतिमाह से बढ़ाकर रूपये 17,000/- किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने तथा पीड़ितों को त्वरित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में हमारे चिकित्सकों एवं पेरामेडिकल स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *