Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 13, 2026

रुड़की और देहरादून में दिन में बदमाशों ने की लूट, रात को पुलिस से मुठभेड़ में एक को लगी गोली

एक ही दिन में हरिद्वार और देहरादून में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद तीसरी वारदात करने जा रहे बदमाशों ने खुद को घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

एक ही दिन में हरिद्वार और देहरादून में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद तीसरी वारदात करने जा रहे बदमाशों ने खुद को घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी फरार होने में सफल रहा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि इन्हीं बदमाशों ने सुबह के समय रेलवे रोड पर एक महिला से चेन लूटी थी। रुड़की में महिला से चेन और कुंडल लूटने के बाद बदमाशों ने देहरादून में भी लूट की एक वारदात को अंजाम दिया था। देहरादून में लूट की घटना के बाद बदमाश देर शाम रुड़की पहुंचे थे। इसके बाद वह मंगलोर क्षेत्र में भी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इसी दौरान उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई और एक बदमाश पकड़ा गया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत ने बताया कि बदमाश एक दिन में दो बार लूट के बाद तीसरी वारदात करने की फिराक में घूम रहे थे। पकड़े गए बदमाश से देहरादून में हुई लूट के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।
रविवार की सुबह गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के समीप पूर्वावली गणेशपुर निवासी सुनीता से बदमाशों ने घर के बाहर चेन लूट ली थी। बदमाश महिला के सिर पर तमंचे की बट से वार करके फरार हो गए थे। तभी से गंगनहर कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में थी।
वहीं रविवार रात करीब नौ बजे गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश ताशीपुर गाव से पाडली गेंदा को जाने वाले रास्ते से जा रहे हैं। इसके बाद मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी की। पाडली गेंदा गाव को जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। अपने को घिरा देख बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाशों के पांव में गोली लग गई। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार बदमाश को पकड़ने के लिए गन्ने के खेत में काफी दूर तक तलाश की। उसका कोई पता नहीं चल पाया। घायल बदमाश को सिविल अस्पताल रुड़की में उपचार दिलाया गया है।
पकड़े गए आरोपी का नाम साजिद निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ बताया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं देर रात एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्ण राज एस भी रुड़की पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि पकड़ा गया बदमाश महिला से लूटपाट करने की घटना में शामिल हो सकता है। महिला से पकड़े गए बदमाश की शिनाख्त कराई जाएगी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *