Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

मां ने डांटा तो बच्चे ने छोड़ा घर, पैदल ही 16 किलोमीटर आगे पहुंचा तो…..

घर से नाराज होकर एक 14 वर्षीय बच्चा पैदल ही घर से निकल गया। वह गांव से करीब 16 किलोमीटर दूर पहुंच गया। उस पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इस पर पुलिस ने बच्चे को परिजनों तक पहुंचा दिया।
विकासनगर पुलिस के मुताबिक एक 14 वर्षीय बच्चा घर से नाराज होकर पैदल ही मसूरी के लिए निकल पड़ा। वह गांव से करीब 16 किलोमीटर दूर तेलपुर मेहूवाला खालसा पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे घूमते देखा तो उसके बारे में पूछा। सही जवाब नहीं देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।
इस पर डाकपत्थर चौकी से दो सिपाही मौके पर पहुंचे और बच्चे से बातचीत करके उसके बारे में जानकारी ली। बता चला कि उसका नाम इशांत है। वह भूड़ तोली गांव निवासी हरिपाल का बेटा है। किसी बात पर मां के डांटने पर वह नाराज होकर घर से निकलकर पैदल ही मसूरी जा रहा था।
इसके बाद पुलिस ने बच्चे के पिता का मोबाइल नंबर लेकर उनसे बात की। पता चला कि वे काफी गरीब हैं। बच्चे को लाने के लिए उनके पास कोई साधन तक नहीं है। इस पर पुलिस कर्मियों ने अपने निजी वाहन से बच्चे को उसके गांव पहुंचाकर परिजनों के सुपूर्द कर दिया। पुलिस के इस नेक कार्य की ग्रामीणों के साथ ही परिजनों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *