Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 23, 2026

कोरोना जांच घोटाले के विरोध में बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर आप का प्रदर्शन, फोड़ा पाप का घड़ा, सीएम से मांगा इस्तीफा

कुंभ में कोरोना जांच में हुए बड़े घोटाले के विरोध में आज आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रदर्शन किया।

कुंभ में कोरोना जांच में हुए बड़े घोटाले के विरोध में आज आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रदर्शन किया। प्रदेश की राजधानी देहरादून में बीजेपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रतीकात्मक रूप से पाप के घड़े को फोड़ा गया। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की गई और सभी जांचों का ऑडिट समेत घोटाले की न्यायिक जांच की मांग की।
राजधानी देहरादून में आप कार्यकर्ताओं ने सुबह 11.30 बजे बलबीर रोड देना बैंक से बीजेपी प्रदेश कार्यालय तक कूच किया। बीजेपी कार्यालय से पहले आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका। इसके बाद सभी आप कार्यकर्ता वहीं जमा हो गए और सड़क पर बैठकर उन्होंने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीजेपी के राज में हुए कुंभ फर्जीवाडे में के विरोध में पाप के घड़े को फोड़कर जमकर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं की इस दौरान पुलिस कर्मियों से नौक झौंक भी हुई।

आप उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि अब बीजेपी के पाप का घड़ा पूरी तरह भर चुका है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उत्तराखंड को लूट का अड्डा बना दिया है। कुंभ में बीजेपी नेताओं की सांठगांठ से एक निजी लैब को कोरोना जांच का ठेका दिया गया। इससे फर्जी जाचों के नाम पर लाखों लोगों की जान से खिलवाड करते पूरे विश्व में उत्तराखंड की साख को बट्टा लगाया। उन्होंनें कहा प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा खुद मुख्यमंत्री के पास है। इसलिए इस घोटाले के बाद नैतिक रूप से उनको इस्तीफा दे देना चाहिए।
इस दौरान आप नेता रविंद्र जुगरान ने बताया कि कुंभ गंगा जमुना तहजीब की मिशाल है जो हर 12 वर्ष में आयोजित किया जाता है और लाखों श्रद्धालु इसमें आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। बीजेपी के कृत्यों से कुंभ भी पूरी तरह बदनाम हुआ, जिससे पूरे विश्व में भारत की साख खराब हुई है। उन्होंने कहा कि कुंभ के साथ साथ बॉर्डरों के साथ ही पूरे प्रदेश में हुई कोरोना की टेस्टिंग का ऑडिट किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हैं और वो ये मान भी रहे हैं कि घोटाला हुआ है। फिर क्यों सरकार सीटिंग जज से जांच नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा सीएम को तत्काल हाईकोर्ट के सिटिंग जज से इस घोटाले की जांच करवाने के निर्देश के साथ खुद सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

प्रदर्शन के बाद की गई सफाई
प्रदर्शन के बाद आप कार्यकर्ताओं नें फोड़े गए सभी घड़ों को सडक से उठाकर सफाई अभियान भी चलाया। ताकि किसी भी वाहन और पैदल चलने वालों को इससे कोई नुकसान ना पहुंचे। इस सफाई अभियान में संजय भट्ट, रविन्द्र जुगरान, रविन्द्र आनंद,डी के पाल समेत कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
आप के प्रदर्शन में रजिया बेग, नवीन पिरशाली, उमा सिसोदिया, संजय भट्ट, रविन्द्र आनंद, रवि बांगिया, राजेन्द्र सिंह, मनोज चौहान, अशोक सेमवाल, उपमा अग्रवाल, सुशील सैनी, बबलू, भरत सिंह, डिंपल, विपिन खन्ना, शरद जैन, दीपक सेलवान, राजकुमार, गणेश कुडियाल, राजेश शर्मा, रिहाना, सीमा कश्यप, विनोद कुमार, मुकुल, उमा अग्रवाल, आरती, नवाब, जितेन्द्र पंत, राजीव तोमर, अमित अग्रवाल, गुरमेल, रिंकी जॉर्ज, अनंत राम, प्रदीप कोठियाल, सुशील आदि अन्य आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।