Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

कोरोनाकाल में नहीं की मदद, लॉकडाउन खुलते ही नगर निगम ने चलाया डंडा, फड़ दुकानदारों ने जलाया पुतला

देहरादून के देहराखास क्षेत्र में पथरीबाग चौक पर सब्जी, फल, जूस, आदि बेचने वाले छोटे फुटपाथ दुकानदारों पर आज नगर निगम की टीम ने जुल्म ढाया। इससे नाराज गरीब व्यपारियों ने बीजेपी का पुतला फूंका।

देहरादून के देहराखास क्षेत्र में पथरीबाग चौक पर सब्जी, फल, जूस, आदि बेचने वाले छोटे फुटपाथ दुकानदारों पर आज नगर निगम की टीम ने जुल्म ढाया। इससे नाराज गरीब व्यपारियों ने बीजेपी का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शन में आप कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। उत्तराखंड में आप प्रवक्ता संजय भट्ट ने कहा की आज 22 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई और आज ही नगर निगम देहरादून ने गरीब फड़ी वालों के पहले चालान काटे। उनके तराजू बाट छीन लिए। उनका समान व ठिया तोड़ कर संवेदनहीनता का परिचय दिया।
आप प्रवक्ता ने कहा कि सरकार कोरोना काल में गरीब सब्जी वालों की आर्थिक मदद तो कर नहीं पाई और जब अनलॉक की प्रक्रिया आज से शुरू हुई तो उन पर जुल्म ढाने में निगम ने कोई कसर नहीं छोड़ी। यह बीजेपी सरकार का गरीब आदमियों पर सरासर जुल्म है। दो महीने बाद आज ही कोरोना कर्फ्यू में ज्यादा ढील दी गई। आज ही नगर निगम ने अमानवीय कार्यवाही कर डाली।
भट्ट ने कहा बिना तराजू बाट के अब ये गरीब क्या करेंगे। क्या दो महीने से घर पर बैठे इन गरीब लोगों को बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने कभी राहत देने की भी सोची। लॉकडाउन खुलते ही इन गरीबों पर डंडा जरूर चला दिया। इससे नाराज सब्जी वालों ने आप कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी सरकार का पुतला फूंका। आप की तरफ से आप प्रवक्ता योगेंद्र चौहान, संजय भट्ट, आकेश भट्ट, हरेंद्र, राजेन्द्र, बद्री, वीर सिंह, सुरेंद्र, रामेश्वर, जाहिद, नितिन, विन्देश्री, पच्छु, सेठी आदि शामिल थे।