Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 9, 2026

विजिलेंस ने एक ओर रिश्वतखोर रंगे हाथों पकड़ा, चिकित्सा बिलों के भुगतान के एवज में पुलिसकर्मी से मांग रहा था रिश्वत

पुलिस अधीक्षक विजिलेंस की टीम ने एक ओर रिश्वतखोर को रंगे हाथो गिरफ्तार किया। आरोपित पुलिस के सिपाही से ही पिता के इलाज पर खर्च हुए चिकित्सा व्यय के भुगतान के लिए रिश्वत मांग रहा था।

पुलिस अधीक्षक विजिलेंस की टीम ने एक ओर रिश्वतखोर को रंगे हाथो गिरफ्तार किया। आरोपित पुलिस के सिपाही से ही पिता के इलाज पर खर्च हुए चिकित्सा व्यय के भुगतान के लिए रिश्वत मांग रहा था। पकड़ा गया आरोपी स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है।
हरिद्वार में तैनात एक पुलिसकर्मी ने विजिलेंस में दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि उसके पिता का आंख का ऑपरेशन हुआ है। चिकित्सा व्यय का बिल भुगतान उसने मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के कार्यालय में भेज दिया। यहां पर वरिष्ठ सहायक संजीव जोशी बिल का भुगतान नहीं कर रहा है। बार-बार आापत्ति लगाकर बिल वापस कर दे रहा है। अब बिल भुगतान के लिए रिश्वत मांग रहा है।
इस पर पुलिस अधीक्षक विजिलेंस श्वेता चौबे ने सीओ सुरेन्द्र सिंह सांवत के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम को आरोपित को रंगे हाथ पकड़ने के लिए भेजा। जैसे ही आरोपित ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, उसको टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद टीम ने उसके कनखल स्थित आवास की तलाशी भी ली। टीम आरोपित को अपने साथ देहरादून ले गई। इससे पहले 9 जून को एसपी विजिलेंस श्वेता चौबे के निर्देशन में टीम ने दरगाह पिरान कलियर के प्रबंधक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। एसपी विजिलेंस श्वेता चौबे ने बताया कि यदि कोई रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत विजिलेंस के नंबरों पर करें।
इन नबंरों पर कर सकते हैं शिकायत
हेल्प लाईन नं0 1064, WhatsApp No- 9456592300, पुलिस अधीक्षक सतर्कता फोन नंबर- 0135-2725535, मोबाइल नंबर -9456594883, पुलिस अधीक्षक सतर्कता सैक्टर देहरादून 0135-2725424, मोबाइल नंबर-9456591894 व पुलिस अधीक्षक सतर्कता सैक्टर हल्द्वानी 05946-246372, मोबाइल नंबर-9456592297