Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

पर्यावरण दिवस की सुबह भीग उठी धरती, सात जून का उत्तराखंड में यलो अलर्ट, इस बार सामान्य रहेगा मानसून

उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का दौर चल रहा है। मानसून पहुंचने तक ये क्रम जारी रहेगा। शनिवार की सुबह पर्यावरण दिवस पर भी देहरादून सहित विभिन्न स्थानों पर झमाझम बारिश हुई।

उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का दौर चल रहा है। मानसून पहुंचने तक ये क्रम जारी रहेगा। शनिवार की सुबह पर्यावरण दिवस पर भी देहरादून सहित विभिन्न स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भी पर्वतीय क्षेत्र में बारिश की संभावना व्यक्त की है। साथ ही सात जून का यलो अलर्ट जारी किया है। इस बार भी 20 जून के बाद उत्तराखंड में मानसून पहुंचने की संभावना है। इसके सामान्य रहने की संभावना जताई जा रही है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक दक्षिणी पश्चमि मानसून तीन जून को केरल पहुंच गया था। यह उत्तर की तरफ बढ़ रहा है। केरल में पहुंचने के बाद 20 दिन में मानसून उत्तराखंड में पहुंच जाता है। इस बार मानसून सामान्य रहेगा। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री सामान्य से कम चल रहा है। अधिकतम तापमान आने वाले दिनों में दो से चार डिग्री बढ़ने की संभावना है।
उत्तराखंड में बारिश
उत्तराखंड में शनिवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। पर्वतीय क्षेत्र के ऊंचाई वाले स्थानों पर तो इस बार गर्मियों में भी अच्छीखासी बर्फबारी हो रही है। हेमकुंड साहिब में तो कुछ दिन के भीतर करीब छह फुट तक बर्फ पड़ चुकी है। इसके साथ ही बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही पिथौरागढ़ की ऊंची पहाड़ियों में आए दिन बर्फबारी होने से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खुशगवार बना हुआ है। आज भी पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ होगी। अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
आगामी तीन दिन के मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक छह जून को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों और देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सात जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, जिले के कुछ स्थानों पर, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा व नैनीताल जिले में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ होगी। शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। सात जून का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। आठ जून को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है।