Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

वैक्सीन पर हाथ खड़े कर केंद्र ने उत्तराखंड को उसके हाल पर छोड़ाः धस्माना

वैक्सीन पर केंद्र का उत्तराखंड के प्रति रुख व उच्च न्यायालय नैनीताल की टिप्पणी पर कठोर प्रतिक्रिया देते हुए आज प्रदेश कांग्रेस ने एक बार फिर तीरथ सरकार पर जोरदार हमला बोला।

वैक्सीन पर केंद्र का उत्तराखंड के प्रति रुख व उच्च न्यायालय नैनीताल की टिप्पणी पर कठोर प्रतिक्रिया देते हुए आज प्रदेश कांग्रेस ने एक बार फिर तीरथ सरकार पर जोरदार हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड को एक लाख वैक्सीन प्रति दिन चाहिए, किन्तु केंद्र ने मात्र चार लाख वैक्सीन देकर अपना पल्ला झाड़ दिया। साथ ही यह साबित कर दिया है कि डबल इंजिन का नारा भी केवल एक जुमला था।
उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड को जिस मदद की दरकार है, उस पर केंद्र सरकार का जो रवैयी है वो बहुत निराश करने वाला है। धस्माना ने कहा कि राज्य ऑक्सीजन की भारी कमी से जूझ रहा है। व रेमडेसेविर इंजेक्शन की भारी कमी बनी हुई है, किंतु केंद्र केवल आश्वासन दे कर काम चला रहा है।
कल उच्च न्यायालय नैनीताल की टिप्पणी पर धस्माना ने कहा कि राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, टेस्टिंग, कुंभ का अनियोजित आयोजन, कोविड टेस्ट के लिए लैब्स की स्थापना आदि, जितने आरोप कांग्रेस ने राज्य की बीजेपी सरकार पर लगाए वो सब सही थे। न्यायालय की टिप्पणी ने उन आरोपों पर मोहर लगा दी।
धस्माना ने कहा कि कांग्रेस का स्टैंड आज भी बिल्कुल साफ है कि कोविड काल में सरकार के हर अच्छे कदम का पार्टी पूरा साथ देगी। साथ ही सरकार की कमियों और जनता की परेशानियों पर चुप नहीं बैठेगी, बल्कि पूरी शिद्दत के साथ आवाज बुलंद करेगी।