Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, दो मई तक होगी बारिश, कल से यलो अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम फिर से करवट बदलने जा रहा है। अधिकांश स्थानों में बारिश की संभावना बन रही है। वहीं, कल 29 अप्रैल से मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।


उत्तराखंड में मौसम फिर से करवट बदलने जा रहा है। अधिकांश स्थानों में बारिश की संभावना बन रही है। वहीं, कल 29 अप्रैल से मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का दौर दो मई तक जारी रहेगा। वहीं, वर्तमान में तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेंटीग्रेड ऊपर चल रहा है। बारिश के दिनों में भी इसमें ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद कम है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक आज 28 अप्रैल की शाम से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश गर्जन के साथ ही सकती है। ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। साथ ही बिजली चमकने की संभावना है। राज्य के अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा।
29 अप्रैल से लेकर दो मई तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले स्थानों बर्फबारी होगी। रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल जिले में हल्की बारिश होगी। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले में गर्जन और बिजली चमकने की भी संभावना है। इसी तरह का मौसम 30 अप्रैल को भी रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
एक मई की दोपहर के बाद उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश गर्जन के साथ होगी। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है। वहीं, दो मई को पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ होगी। बिजली चमकेगी और अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा।