Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 21, 2026

घर से नाराज होकर दो नाबालिक पहुंच गई दिल्ली, पुलिस लेकर आई और परिजनों को सौंपा

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में दो नाबालिक लड़कियां घर से नाराज होकर निकल गई। परिजन तलाशते रहे, जब उनका पता नहीं चला तो पुलिस की मदद मांगी। पुलिस ने दोनों को दिल्ली से खोज निकाला।

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में दो नाबालिक लड़कियां घर से नाराज होकर निकल गई। परिजन तलाशते रहे, जब उनका पता नहीं चला तो पुलिस की मदद मांगी। पुलिस ने दोनों को दिल्ली से खोज निकाला। गनीमत रही कि उनके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।
पटेलनगर पुलिस के मुताबिक 23 अप्रैल की दोपहर 16 और 14 साल की दो लड़कियां घर से कहीं चली गई। परिजनों ने तलाशा, लेकिन पता नहीं चला। इस पर परेशान होकर उन्होंने पुलिस थाने में इसकी सूचना दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों लड़कियों के घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को देखना शुरू किया।
पता चला कि दोनों लडकियां घर से सीधे आइएसबीटी गई। वहां से दिल्ली की बस में बैठी। फिर दिल्ली में उनकी मौजूदगी का पता चला। इस पर एक टीम को रवाना कर दोनों को सकुशल दिल्ली से ढूंढ निकाला। लॉकडाउन व कोविड काल जैसी विषम परिस्थितियों में दोनों लडकियों को देहरादून लाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
दोनों लडकियों ने बताया कि वे दोनों घनिष्ठ सहेलियां हैं। घर से नाराज होकर निकल गयी थी। मन में दिल्ली जाने का विचार आया तो दिल्ली चली गयी थी। दोनों ने पश्चाताप कर अपने परिजनों से माफी मांगी। अपनी बेटियों की सकुशल बरामदगी पाकर दोनों के परिजनों ने बहुत खुशी महसूस की। साथ ही देहरादून पुलिस का दिल से धन्यवाद किया।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *