Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच हाईकोर्ट दो मई तक बंद, विशेष परिस्थितियों में सुनवाई के लिए कर सकेंगे अनुरोध

कोरोना के बढ़ते मामलों और राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के चलते हाईकोर्ट नैनीताल अब दो मई तक बंद रहेगी। हाई कोर्ट में 26 अप्रैल से शुक्रवार 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।


कोरोना के बढ़ते मामलों और राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के चलते हाईकोर्ट नैनीताल अब दो मई तक बंद रहेगी। हाई कोर्ट में 26 अप्रैल से शुक्रवार 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। एक व दो मई को शनिवार और रविवार हैं। ऐसे में तीन मई से ही हाईकोर्ट खुलेगी।
रविवार को रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उच्च न्यायालय 26 अप्रैल सोमवार से 30 अप्रैल शुक्रवार तक बंद रहेगा। इस अवधि में न्यायालय की रजिस्ट्री भी बंद रहेगी। जरूरी व असाधारण परिस्थितियों से संबंधित मामले के लिए संबंधित वकील उपरोक्त अवधि में सुनवाई के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
अधिवक्ता न्यायालय को ई-मेल के माध्यम से अपना अनुरोध भेज सकते हैं। साथ ही मामले के तथ्यों का विवरण भी देना होगा, जो न्यायालय की ओर से उठाए गए असाधारण परिस्थितियों को उचित ठहराते हैं। इस उद्देश्य के लिए ई-मेल पता hcuk.institutionsection@gmail.com है। मामले को रजिस्ट्रार (न्यायिक) मुख्य न्यायाधीश के समक्ष प्रतिवेदन के आगे के आदेश के लिए मामला रखेगा। मुख्य न्यायाधीश एक बेंच गठित कर मामले की सुनवाई के लिए आदेश जारी करेंगे। ऐसे मामलों को कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विशेष रूप से सुना जाएगा।