Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

हरिद्वार कुंभः पीएम मोदी की अपील पर संस्कार परिवार ने बदला कार्यक्रमों का स्वरूप

कुंभ मेले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का संस्कार परिवार में भी असर देखा गया।

कुंभ मेले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का संस्कार परिवार में भी असर देखा गया। देश में बढ़ते कोरोना के मामले के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने आज ट्विट कर हरिद्वार कुंभ के अगले शाही स्नान को प्रतीकात्मक करने की अपील की थी। इसका संस्कार परिवार ने भी पालन करने का निर्णय किया है।
हरिद्वार कुंभ के मौके पर संस्कार परिवार देहरादून की ओर से सप्तसरोवर हरिद्वार देवभूमि दिव्य ग्राम महाकुंभ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत चल रहे कार्यक्रमों की कड़ी में यहां हर दिन हर विषय में कुंभ आयोजित हो रहे हैं। इसके तहत कल 18 अप्रैल को स्वरोजगार कुंभ का आयोजन किया जाना है।
संस्कार परिवार के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि अब 18 अप्रैल को स्वरोजगार कुंभ, 21 अप्रैल का संस्कृती कुंभ, 24 अप्रैल का बाल कुंभ और 25 अप्रैल का संगीत कुंभ वर्चुअल किया जाएगा। विदित रहे संस्कार परिवार देहरादून के दिव्य ग्राम महाकुंभ शिविर में अभी तक 25 मार्च को कला कुंभ, 28 मार्च को युवा कुंभ, 31 मार्च को संस्कृत कुंभ, 3 अप्रैल को आयुर्वेद कुंभ, 4 अप्रैल को योग कुंभ, 7 अप्रैल को काव्य कुंभ, 10 अप्रैल को वेद कुंभ और 16 अप्रैल को शक्ति कुंभ के आयोजन हो चुके हैं। संस्कार परिवार के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने बताया अन्य पूजा पाठ, यज्ञ आदि के कार्यक्रम यथावत जारी रहेंगे।
पीएम ने की है अपील
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना महामारी को देखते हुए कुंभ को प्रतीकात्मक करने के लिए कहा है। आज उन्होंने ट्विट किया कि- आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की। सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना। सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगे लिखा कि- मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी।