Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि निकले कोरोना पॉजिटिव, सपा नेता अखिलेश सहित कई अधिकारियों ने की थी मुलाकात

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर उन्हें देखने वालों के साथ ही हरिद्वार जिला प्रशासन के कई अधिकारियों ने उनसे अस्पताल में मुलाकात की थी। अब उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेला अधिकारी स्वास्थ्य डॉक्टर अर्जुन सिंह सेंगर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 40 और संतों की रिपोर्ट आनी बाकी है, जो शाम तक आएगी। अब ऐसे में उनसे मिलने वाले कोरोना के नियमों का पालन करते हैं या फिर कुंभ आयोजन में जुटे रहते हैं, ये देखने वाली बात है।
तबीयत बिगड़ने पर किए गए थे अस्पताल में भर्ती
श्रीमहंत नरेंद्र गिरि के स्वास्थ्य में गिरावट शुक्रवार शाम से ही होने लगी थी। इसे बदलते मौसम का असर मानते हुए घरेलू उपचार कर उन्होंने इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। उनके सहयोगी और निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रविद्र पुरी ने बताया कि शनिवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।
उनका इलाज कर रहे डॉ. केएम गंभीर ने बताया कि लगातार दस्त होने के कारण उनके शरीर में पानी की कमी और कमजोरी आ गई। जिस कारण उन्हें तेज बुखार आने से चक्कर आने लगे। वहीं, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष का स्वास्थ्य बिगड़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरुषों ने गंगा मैया व मां मनसा देवी का पूजन कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इन्होंने की थी मुलाकात
निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, आनंद पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंद गिरि, श्रीमहंत रामरतन गिरि, श्रीमहंत लखन गिरि, श्रीमहंत दिनेश गिरि, श्रीमहंत राधे गिरि, श्रीमहंत महेश्वरदास, महंत दुर्गादास, मुखिया महंत भगतराम महाराज, जयराम पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने भी अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सपा नेता अखिलेश यादव ने की मुलाकात
रविवार की दोपहर सपा नेता एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान वह भी साधु संतो से मिले। हरिद्वार में पूजन आदि कार्यक्रमों में भाग लेकर वह लौट गए। अब ऐसे में प्रोटोकोल के मुताबिक उन्हें भी आइसोलेट होना पड़ेगा।
इन अधिकारियों ने की थी मुलाकात
कल रात ही मेला अधिकारी दीपक रावत, मेला आइजी संजय गुंज्याल, जिलाधिकारी सी. रविशंकर, एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्ण राज एस, अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह, डॉ. ललित नारायण मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ, जन्मेजय खंडूड़ी ने अस्पताल पहुंच कर नरेंद्र गिरी का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। ऐसे में कोरोना प्रोटोकाल उन पर भी लागू होते हैं।