Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 21, 2026

सल्ट के साथ ही गाजियाबाद में भी प्रचार में जुटे उत्तराखंड के कांग्रेस के ये नेता

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जाधारी धीरेंद्र प्रताप उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के साथ ही गाजियाबाद में जिला पंचायतों के चुनाव प्रचार में भी जुटे हैं।


उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जाधारी धीरेंद्र प्रताप उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के साथ ही गाजियाबाद में जिला पंचायतों के चुनाव प्रचार में भी जुटे हैं। कल वह अल्मोड़ा में सभाओं पर व्यस्त रहे, वहीं आज गुरुवार को वह गाजियाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में नजर आए।
गाजियाबाद में 15 अप्रैल को जिला पंचायत के चुनाव हैं। ऐसे में वह वार्ड नंबर 11 से जिला पंचायत प्रत्याशी पूनम सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।
इस मौके पर सभा में गाजियाबाद से सांसद का चुनाव लड़ चुकी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉली शर्मा और जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने भाजपा, बसपा और सपा पर निशाना साधते हुए इन पार्टियों की विकास विरोधी और जातिवाद पर आधारित नीतियों की कड़ी आलोचना की। साथ ही देश के मौजूदा भ्रष्ट और जनविरोधी निजाम को उखाड़ फेंकने के लिए लोगों को कांग्रेस के पक्ष में 15 अप्रैल को मतदान का आव्हान किया।
इस सभा को कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, कांग्रेस उम्मीदवार पूनम सिंह, कांग्रेसी विभाग के प्रदेश सचिव जितेंद्र गौड़, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, पूर्व प्रत्याशी विजय चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।
15 अप्रैल के चुनाव को जिलों के ग्रामीण अंचल लोगों के विकास के लिए कांग्रेस को जिताना जरूरी बताया। मौके पर अन्य लोगों के अलावा विनोद प्रसाद, उषा देवी, सविता गौतम, अमित यादव, कपिल यादव, सविता यादव, राजेंद्र कृष्ण, शिवकुमार शर्मा, अजय हितेषी, राजू, वासुदेव शर्मा विजय चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
इसके बाद धीरेंद्र प्रताप ‌वार्ड नंबर आठ में गए और पार्टी उम्मीदवार विनीत त्यागी के पक्ष मे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर डॉली शर्मा, जिलाध्यक्ष विजेन्द्र यादव‌, जितेन्द्र गौड़ मौजूद थे।
बाद में पत्रकारों से बात करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नई करवट ले रही है। पांच राज्यों में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस और उसके मित्र धन ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी आज जिस तरह से राधे जनता के सवालों को लेकर और किसानों के खास तौर पर सवालों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, इससे स्पष्ट है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। वहीं उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर भी बदलेगी।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और चुनाव का सीधा संचालन संभाल रही डॉली शर्मा ने कहा कांग्रेस पूरी शक्ति से जिला पंचायत चुनाव में उतरी हुई है। उनका विश्वास है कांग्रेस के प्रत्याशी तमाम सीटों पर उल्लेखनीय बढ़त हासिल करेंगे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *