Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

सरकारी हेलीकॉप्टर के दुरुपयोग और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर की हो जांचः रविंद्र जुगरान

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और बीजेपी सह प्रभारी रेखा वर्मा की ओर से उत्तराखंड सरकार का सरकारी हेलीकॉप्टर का प्रयोग किए जाने और मदन कौशिक को गार्ड ऑफ ऑनर देने के मामले में आप नेता रवींद्र जुगरान ने कड़ी निंदा की।

उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और बीजेपी सह प्रभारी रेखा वर्मा की ओर से उत्तराखंड सरकार का सरकारी हेलीकॉप्टर का प्रयोग किए जाने और मदन कौशिक को गार्ड ऑफ ऑनर देने के मामले में आप नेता रवींद्र जुगरान ने कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे सरकारी धन की बरबादी का बताया। कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई से बीजेपी अपने संगठन के लोगों को हवाई यात्रा करवा रही है।
उन्होंने कहा कि चाहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का मामला हो या उनके सहप्रभारी रेखा वर्मा का मामला हो। भाजपा संगठन के लोग सरकारी हेलीकॉप्टर से हवाई यात्रा कर जनता के पैसे बर्बाद कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश सरकार पैसे को रोना रोते हुए कर्ज ले रही है। लोग सड़कों पर आंदोलन को मजबूर हैं और सरकार को जनहित के बजाय अपनो के हित की ज्यादा फिक्र है।
आप नेता ने कहा इसकी तत्काल जांच होनी चाहिए। कैसे जनता के पैसों से बीजेपी अपने संगठन के लोगों को हवाई सैर करवा जनता की गाढ़ी कमाई को लुटा रही है।
इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को गार्ड ऑफ ऑनर देने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी जांच की मांग की। साथ ही कार्रवाई करने को कहा। ताकि ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई से एक मिसाल कायम हो सके।
पढ़ें: उत्तराखंडः सत्ता का दुरुपोयग या पार्टी कर रही पैमेंट, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा भी उड़ गईं सरकारी हेलीकॉप्टर में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *