Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 18, 2026

विधायक के वाहन की दूसरे वाहन से भिडंत, रोडवेज भी पैराफिट से टकराई, सभी गदेरे में गिरने से बचे, ढाई घंटे लगा जाम

नैनीताल जिले के गरमपानी क्षेत्र में अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे प र रामगढ़ पुल के पास एक बड़ा हादसा टल गया। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भोर्याल की वाहन सामने से आ रहे वाहन से टकरा गया। इसी बीच रोडवेज की बस भी पैराफिट से टकरा गई।

नैनीताल जिले के गरमपानी क्षेत्र में अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे प र रामगढ़ पुल के पास एक बड़ा हादसा टल गया। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भोर्याल की वाहन सामने से आ रहे वाहन से टकरा गया। इसी बीच रोडवेज की बस भी पैराफिट से टकरा गई। तीनों वाहन पुल से नीचे नदी में गिरने से बच गए। इस दौरान हाईवे पर करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा।
विधायक बलवंत सिंह भोर्याल अपने साथियों संग वाहन से बागेश्वर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की उनके वाहन से भिड़ंत हो गई। रामगाढ़ पुल पर एकाएक दोनों की भिड़ंत होने से हल्द्वानी से रानीखेत को जा रहे रोडवेज की बस के चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया। ब्रेक नहीं लगने पर उसने बस को पुल के पैराफिट से टकरा दिया।
ऐसे में बस भी रामगढ़ गदेरे (बरसाती नदी) में जाने से बच गई। रोडवेज बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इसमें बीस यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को एक-एक कर वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विधायक बलवंत सिंह भोर्याल का वाहन भी नदी की ओर गिरने से बच गया। पुल पर दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई। बाद में विधायक सकुशल गंतव्य की ओर रवाना हो गए। सूचना चौकी पुलिस खैरना को भी भेजी गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को पुल से हटवाया। करीब ढाई घंटे बाद हाईवे पर आवाजाही शुरू हो सकी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *