Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 5, 2026

संडे को मसूरी जा रहे हो तो ये खबर जरूर पढ़ें, इन स्थानों पर प्रवेश नहीं करने देगी पुलिस

यदि आप संडे को मसूरी जाना चाह रहे हैं तो इस समाचार को जरूर पढ़िए। क्योंकि मसूरी में एक स्थान ऐसा है, जहां पुलिस प्रवेश नहीं करने देगी। ऐसा कोरोना के कारण हुआ है। 

यदि आप संडे को मसूरी जाना चाह रहे हैं तो इस समाचार को जरूर पढ़िए। क्योंकि मसूरी में एक स्थान ऐसा है, जहां पुलिस प्रवेश नहीं करने देगी। ऐसा कोरोना के कारण हुआ है। उत्तराखंड से कोरोना जाने का नाम नहीं ले रहा है। अब मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में कोरोना संक्रमित पाए जाने पर संपूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर वहां लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी किए हैं। इस क्षेत्र में वर्तमान में करीब दस लोग कोरोना संक्रमित हैं।
इसमें कहा गया है कि मसूरी स्थित गोलवे कॉर्टेज़, सेंट जॉर्ज स्कूल बर्लोगंज, मसूरी के इलाके में अधिक संख्या में कोरोना मरीज मिलने के चलते क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही वहां लॉकडाउन लगाते हुए पूरे क्षेत्र को सील करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही पूरे क्षेत्र में सभी तरह की गतिविधियाँ प्रतिबंधित कर दी गई है।
इस दौरान लोग अपने घरों में ही रहेंगे। समस्त मार्गों पर बैरिकेटिंग एवं सुरक्षा उपाय पुलिस सुनिश्चित करेगी। डीएम के आदेश के मुताबिक क्षेत्र में दुकान, प्रतिष्ठान, कार्यालय, बैंक स्कूल पूर्णतया बंद रहेंगे। आवश्यक वस्तु के लिए एक परिवार का एक सदस्य ही घर के निकट स्थापित सरकारी मोबाइल दुकान तक जा सकेगा। यहां प्रशासन की ओर से आवश्यक वस्तु की सप्लाई की व्यवस्था की जा रही है।


वहीं, उत्तराखंड के देहरादून में अब तक सर्वाधिक कोरोना के मामले आए हैं। देहरादून में अब तक कुल 29921 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 28412 स्वस्थ हुए। 102 एक्टिव केस हैं। वहीं, 969 की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में अब तक कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 97754 पहुंच गई है। इनमें कोरोना से स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा 94058 पहुंच गया है। वहीं, अब तक 1702 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। आज शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 54 नए संक्रमित मिले। वहीं, 106 लोग स्वस्थ हुए और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून में 71 वर्षीय, डा. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में 60 वर्षीय महिलाओं की कोरोना से मौत हुई। प्रदेश में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस 583 हैं। आज सर्वाधिक हरिद्वार में 17, देहरादून में 15, नैनीताल में 11 संक्रमित मिले।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *