Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

उत्तराखंड में शुक्रवार को मिले 51 नए कोरोना संक्रमित, 35 स्वस्थ, दो की मौत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी लगाया टीका

उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना के 51 नए संक्रमित मिले। 35 लोग स्वस्थ हुए। आज कई दिन बाद फिर कोरोना से दो लोगों की मौत हुई। इनमें मैक्स अस्पताल देहरादन में 72 वर्षीय पुरुष और एम्स ऋषिकेश में 55 वर्षीय महिला शामिल हैं।

उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना के 51 नए संक्रमित मिले। 35 लोग स्वस्थ हुए। आज कई दिन बाद फिर कोरोना से दो लोगों की मौत हुई। इनमें मैक्स अस्पताल देहरादन में 72 वर्षीय पुरुष और एम्स ऋषिकेश में 55 वर्षीय महिला शामिल हैं। वहीं, वर्तमान में कोरोना के प्रदेश में 556 एक्टिव केस हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 97285 हो गई है। इनमें से 93629 लोग स्वस्थ हुए। अब तक कुल 1694 की कोरोना से मौत हो चुकी है। आज देहरादून जिले में सर्वाधिक 26 संक्रमित मिले। कोरोना टीकारण के तहत आज साठ साल से अधिक उम्र वालों में 18500 लोगों को और 45 से 59 साल वालों में 894 को कोरोना के टीके लगे।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी आज कोरोना का टीका लगवाया। भगत आज अपराह्न राजधानी स्थित दून अस्पताल पहुंचे और उन्होंने वहां टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के बाद वे सहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि सभी लोग अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगाएं। किसी प्रकार की अफवाहों अथवा भ्रामक बातों पर ध्यान न दें।

You may have missed