Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

सिर पर पत्थर से वार कर व्यक्ति की हत्या, 24 घंटे में हत्यारा गिरफ्तार, भाई ही निकला आरोपी

पौड़ी जिले के धुमाकोट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। इस मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा करते हुए मृतक के भाई को गिरफ्तार कर लिया।


पौड़ी जिले के धुमाकोट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। इस मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा करते हुए मृतक के भाई को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इस पर उसने पत्थर से वार कर हत्या कर दी। शव को घसीटकर घर से दूर छोड़ दिया था।
पुलिस के मुताबिक 26 फरवरी को कुमारी हिमानी पुत्री विरेन्द्र सिंह नेगी निवासी ग्राम भरतपुर, गौलीखाल थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल ने एक लिखित तहरीर दी थी। उसने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात्रि को उसके पिता विरेंद्र नेगी के सिर पर किसी ठोस वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी।
इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। इस मामले में मृतक के भाई अनूप सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका भाई रविंद्र सिंह दिल्ली जेल में बंद था। लॉकडाउन के दौरान वह पैरोल पर गांव आया था। रात को दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर अनूप ने विरेंद्र के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। वह आंगन पर ही बेहोश होकर गिर गया। उसक बाद उसने उसे घर के आगंन से खींच कर गांव के रास्ते पर डाल दिया। जहां उसकी मौत हो गई थी।