Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

पैतृक सम्पति में खातेदार बनाना महिलाओ के लिए ऐतिहासिक निर्णय: भगत

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पैतृक सम्पति में महिलाओं को सह खातेदार बनाना ऐतिहासिक निर्णय है। इससे महिलाओं को निश्चित रूप से सुरक्षा कवच मिलेगा।


उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पैतृक सम्पति में महिलाओं को सह खातेदार बनाना ऐतिहासिक निर्णय है। इससे महिलाओं को निश्चित रूप से सुरक्षा कवच मिलेगा। उन्होंने कहा कि परित्यक्त और संतान विहीन महिलाओं को भी संपत्ति में अधिकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से नारी शक्ति का सम्मान करती रही है और महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सामजिक भागेदारी के प्रति सचेत रहती है।
एक बयान में भगत ने कहा कि आज पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण भाजपा सरकार की देन है। उत्तराखंड में त्रिवेंन्द्र सरकार का महिलाओं के विकास के लिए लिया गया ये निर्णय महिलाओं को स्वालंबी बनाने के साथ उनके विकास के लिए हर क्षेत्र में निर्णायक सिद्ध होगा। इससे महिलाओं के स्वरोजगार के लिए स्वरोजगार के द्वार भी खुलेंगे।
भगत ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण व उनके विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाए चल रही है। महिलाओं की आर्थिक उन्नति एव सम्मान के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और अभी कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है। इससे पहले पुर्ववर्ती सरकारो में महिलाओं को महज वोट बैंक के रूप में उपयोग किया,जबकि भाजपा ने महिला सम्मान के लिए नई नजीर पेश की।