Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 6, 2026

मात्र 15 रुपये में पूरे दिन अनलिमिटेड 5G डेटा, जियो ने लॉन्च किया नया पैक

रिलायंस जियो ने महज 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा पैक लॉन्च किया है। इस पैक की वैधता 24 घंटे होगी और ग्राहक इस दौरान बिना डेटा लिमिट की चिंता किए हाई-स्पीड 5G इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। जियो का यह नया पैक खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नए पैक से ग्राहक 4K क्वालिटी में फिल्में और वीडियो देख सकेंगे, लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गेमिंग का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा बड़ी फाइलें डाउनलोड करने, सॉफ्टवेयर अपडेट करने और क्लाउड पर डेटा अपलोड करने जैसे काम भी किए जा सकेंगे। इस पैक के जरिए ग्राहक अपने 5G स्मार्टफोन को वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाकर लैपटॉप और टैबलेट पर भी इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इससे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, रिमोट वर्क और दूसरे ऑनलाइन काम करने में सुविधा होगी। जियो का 15 रुपये वाला यह डेटा पैक देशभर के सभी टेलीकॉम सर्किलों में उपलब्ध है। ग्राहक मायजियो ऐप, जियो डॉट कॉम, रिटेल स्टोर्स और थर्ड-पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म के जरिए इसे तुरंत एक्टिवेट कर सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।