Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 26, 2026

ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तराखंड की बैठक, सर्वसम्मति से प्रान्तीय कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह बढ़ाने का प्रस्ताव पारित

ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तराखंड की बैठक हरिद्वार के बहादराबाद में विकासखंड सभागार में आयोजित की गई। एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष हर्ष जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रान्तीय पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में जनपदों में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा ग्राम विकास अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक में VB-G RAM G, NRLM एवं REAP के अन्तर्गत आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके स्थायी निराकरण की मांग उठाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान आवश्यक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

बैठक में आगामी राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय कार्यक्रमों, जैसे जनगणना, SIR, विधानसभा निर्वाचन एवं कुम्भ पर्व तथा संगठन के विभिन्न कार्यों के गतिमान होने के कारण अधिवेशन में अधिकांश ग्राम विकास अधिकारियों के सम्मिलित हो पाने में कठिनाई की संभावना व्यक्त की गई। इस पर विचार-विमर्श के उपरान्त वर्तमान प्रान्तीय कार्यकारिणी के कार्यकाल को छह माह का विस्तार देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक में , प्रान्तीय महामंत्री दलीप भण्डारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज चौहान, उपाध्यक्ष भानु प्रसाद थपलियाल, कार्यालय सचिव धर्मेन्द्र सिंह भण्डारी, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा सतीश पाण्डेय, चम्पावत तपन गड़कोटी, टिहरी सुनील कलेठा, चमोली प्रकाश जोशी एवं पिथौरागढ़ प्रदीप भट्ट सहित अनेक ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।