Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 25, 2026

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्र परंपरा पर मंथन, हर धागे में है बर्फीली हवाओं से लड़ने का हुनर

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालय के वस्त्र पहाड़ की धड़कन हैं, जिनके हर धागे में बर्फीली हवाओं से लड़ने का हुनर और पीढ़ियों का अनुभव बुना है। ऊन और पश्मीना की गर्माहट, भांग और बिच्छू घास के मज़बूत रेशे, और करघे पर उकेरे रंग-बिरंगे पैटर्न इन वस्त्रों को ऊँचाई की कठोर परिस्थितियों के अनुकूल बनाते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में हिमालयी वस्त्र: परंपरा, तकनीक और टिकाऊ भविष्य पर आयोजित संगोष्ठी के समापन सत्र में विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक (हस्तशिल्प), श्री गोपेश कुमार मौर्य ने कहा कि उत्तराखंड की हस्तशिल्प परंपरा राज्य की सांस्कृतिक पहचान और आजीविका की रीढ़ है। संगोष्ठी में 13 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए। न्यूयॉर्क और ब्रिटेन के प्रतिनिधियों के साथ देशभर से रिसर्च स्कॉलर और शोधार्थी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और उन्होंने अपने रिसर्च पेपर और सार प्रस्तुत किए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

संगोष्ठी का आयोजन यूनिवर्सिटी के फैशन डिज़ाइनिंग डिपार्टमेंट, टेक्सटाइल्स एंड क्लोथिंग रिसर्च सेंटर और जयपुर के भारतीय शिल्प संस्थान (आईआईसीडी) ने संयुक्त रूप से किया। संगोष्ठी में कुलसचिव डॉ ज्योति छाबड़ा, शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।