Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

दून के प्रेमनगर में मजदूर का बिस्तर में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति का झोपड़ीनुमा घर में बिस्तर पर शव मिला। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस ने जांच में पाया कि उसके सिर पर चोट के निशान भी हैं। फिलहाल, पुलिस मामले में हत्या और हादसा दोनों पहलुओं को ध्यान में रख जांच में जुट गई है।
प्रेमनगर के केल्विन स्कूल के सामने 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

उसकी पहचान गंगाराम के रूप में हुई है। वह पेशे से साइकिल मरम्मत की दुकान चलाता था। शनिवार सुबह स्कूल के सामने स्थित झुग्गी नुमा स्थित घर में बिस्तर पर उसका शव पड़ा मिला।
व्यक्ति के सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार गंगाराम मूल रूप से बदायूं की निवासी था। गंगाराम का परिवार नदी में रेत बजरी छानने का काम करता है। वह खुद सड़क किनारे एक झुग्गी नुमा दुकान बनाकर पंक्चर लगाता था। रात में वहीं सो जाता था। शुक्रवार रात आठ बजे गंगाराम खाना खाने के बाद अपनी दुकान में आ गया था। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन दुकान पर पहुंचे। गंगाराम वहां बेड पर लहूलुहान पड़ा था। सिर में पीछे चोट के निशान थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।